दुर्ग

महतारी वंदन से लाभार्थी महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष- गजेंद्र यादव
06-May-2024 3:32 PM
महतारी वंदन से लाभार्थी महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष- गजेंद्र यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मई। दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत चारों मंडल के महिला मोर्चा द्वारा महतारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गजेंद्र यादव ने कहा की मोदी की गारंटी और विष्णुदेव के सुशासन से जनता की गारंटी पूरी हो रही है। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की खुशी ही हमारा संतोष है। महतारी वंदन समारोह में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने योजना के अंतर्गत मिल चुकी तीन किश्त की राशि के लिए सरकार का आभार जताया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष झरना वर्मा, महामंत्री प्रीति साहू व श्वेता कन्नौजिया, मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, नरेश शर्मा, हेमा शर्मा, पार्वती पंडित, जयश्री राजपूत, बिंदु भुवाल, रोशनी साहू, गंजपारा मंडल से जिला उपाध्यक्ष अल्का बाघमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, महामंत्री गायत्री वर्मा, मंडल अध्यक्ष मदन बड़ाई, मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंडित, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोशनी साहू, महामंत्री लता साहू, भारती साहू, मंडल मंत्री उमेश गिरी, दीपक सिन्हा सहित क्षेत्र की नारी शक्ति उपस्थित रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news