दुर्ग

मतदान सामग्री वितरण का पूर्वाभ्यास
06-May-2024 4:15 PM
मतदान सामग्री वितरण का पूर्वाभ्यास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 6 मई। दुर्ग लेकसभा संसदीय क्षेत्र में 6 मई को मतदान दलों की रवानगी होगी  जिला प्रशासन के अधिकारियों ने आज मतदान सामग्री वितरण के लिए पूर्वाभ्यास  किया। इसके लिए अलग-अलग काउंटरों में मतदान सामग्री दल को सौंपने से लेकर रवानगी तक का अभ्यास किया गया। वहीं रूटों में अधिकारियों को भेजकर मतदान दलों को लगने वाले समय का भी आंकलन किया गया।

 जिले में 1479 मतदान केंद्रों के लिए दलों को सामाग्री वितरण कर रवाना करने जिला मुख्यालय में 3 केंद्र बनाए गए हैं। जहां मतदान दलों में शामिल 5916 कर्मचारियों को मतदान सामग्री सौंपकर 262 वाहनों से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। मतदान दलों में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों को 6 मई को सुबह 7 बजे से पहले उपस्थित होने कहा गया है।

चुनाव के लिए जिले 6 विधानसभा व जिले के अंतर्गत आने वाले साजा व बेमेतरा विधान सभा के आंशिक क्षेत्र को मिलाकर कुल 1479 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 1450 मूल व 29 सहायक मतदान केंद्र हैं। जिन केंद्रों में मतदाताओं की संख्या 1500 से ज्यादा है, वहां सहायक केंद्र बनाया गया है। पाटन में 246, दुर्ग ग्रामीण में 227, दुर्ग शहर में 215, भिलाई नगर में 167, वैशाली नगर में 242, अहिवारा में 259, साजा में 101 और बेमेतरा में 22 मतदान केंद्र बनाया गया है

जिले में 353 मतदान केंद्रों को पुलिस के लिहाज से संवेदनशील घोषित किया गया है।कानून व्यवस्था के लिहाज से इन केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां पर्याप्त सुरक्षा जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 4 क्रिटिकल केंद्र भी हैं, जहां या को 90 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किए गए हैं या फिर 80 फीसदी से अधिक मत एक प्रत्याशी को मिलने जैसी स्थिति है। यहां भी सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध होगा।   

 सामग्री वितरण सुबह 7 बजे से होगा प्रशासन का दावा इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई। मतदान सामाग्री लेकर रवाना होने वाले मतदान दल 7 मई को अपने-अपने केंद्रों में मतदान कराएंगे। दलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने वाहनों को अधिकृत कर केंद्रों में खड़े कराए गए हैं।

सुबह सामग्री वितरण से पहले मतदान दलों में शामिल कर्मियों की हाजिरी ली जाएगी। इसके बाद सामग्री वितरण शुरू किया जाएगा।

दल को मतदान केंद्र तक पहुंचाने बनाया गया 162 रूट

मतदान केंद्रों तक सामग्री व दल पहुंचाने के लिए 262 रूट तय किए गए हैं। जहां से मतदान दल को पहुंचाने व वापस लाने का काम किया जाएगा। पाटन में 43, दुर्ग ग्रामीण में 39, दुर्ग शहर में 34, भिलाई नगर में 31, वैशाली नगर में 42, अहिवार में 42 रूट बनाए गए हैं। शेष 31 रूट साजा व बेमेतरा के लिए बनाए गए हैं।

मतदान दलों 7243 की ड्यूटी

जिले में 7243 अधिकारी व कर्मचारी मतदान कराएंगे। इनमें जिले के के 1479 मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी व पी-वन, पी-टू और पी-थ्री के रूप में 5916 अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। दस फीसदी के हिसाब से 724 कर्मचारियों को रिजर्व कोटे में रखा गया है। इसके अलावा करीब 400 माइक्रो आब्जर्वर की भी ड्यूटी लगाई गई है। शेष अन्य कर्मचारी है। नहींजिले में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए 1829 सैनिक बल तैनात किए गए है। इनमें 1070 वर्दीधारी, 439 विशेष पुलिस अधिकारी व 320 क्षेत्र अर्धसैनिक बल (1/2 सेक्शन) के जवान शामिल है। इसके अलावा 320 संवेदनशाील मतदान केंद्रों में सीएपीएस-एसएपी के हाफ  सेक्शन में 19 कंपनी, पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी टीम 70 के तहत कुल 280 बल लगाए गए हैं।

यहां होगा मतदान सामाग्री वितरण

0 पॉलिटेक्निक कॉलेज - दुर्ग ग्रामीण, अहिवारा

0 मानस भवन - पाटन, दुर्ग शहर, साजा (आंशिक) बेमेतरा (आंशिक)

0 साइंस कॉलेज -   भिलाई नगर, वैशाली नगर

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news