रायपुर

कांग्रेस की न्याय यात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत
28-Sep-2024 9:47 PM
कांग्रेस की न्याय यात्रा का दूसरा दिन, जगह-जगह स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/कसडोल, 28 सितंबर। कांग्रेस की न्याय यात्रा दूसरे दिन शनिवार को  कसडोल के सतनाम भवन से शुरू हुई। यात्रा में पार्टी के विधायकों ने भी शिरकत की। यात्रा के पहले सुबह पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने माँ महामाया के मंदिर जा कर पूजा अर्चना किया। उन्होंने प्रदेश मे शांति की कामना राज्य के हर नागरिक की सुख समृद्धि की कामना किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

  यात्रा रवाना होने के पूर्व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया तथा ध्वज गीत और राष्ट्र गीत, राष्ट्र गान का गायन किया.।  दूसरे दिन की यात्रा लवन खरतोरा मार्ग से गुजरी। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम और विधायक संदीप साहू के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी थे।  यात्रा का पहला पड़ाव कुम्हारी में था जहाँ दोपहर भोजन के बाद यात्रा आगे रवाना हुई ।रात्रि विश्राम रोहांसी मे होगा।दूसरे दिन यात्रा कुल 23 किमी लगभग चलेगी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news