दुर्ग

एक वर्ष में ही नगर में विकास की एक नई इबारत लिखी- राजेश्वर सोनकर
07-Jan-2021 3:50 PM
एक वर्ष में ही नगर में विकास की एक  नई इबारत लिखी- राजेश्वर सोनकर

नपा अध्यक्ष के कार्यकाल  के एक वर्ष पूर्ण होने पर  जनप्रतिनिधियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 7 जनवरी।
नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर सहित जनप्रतिनिधियों के  कार्यकाल के  सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी द्वारा भव्य  कार्यक्रम  का आयोजन वार्ड 13 स्थित सांस्कृतिक भवन में संम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।  जनप्रतिनिधियों  का सम्मान शॉल व श्रीफल से किया गया। इस आयोजन में कांग्रेसी विचारधारा के समर्थन में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी प्रवेश कर पार्टी का हाथ थामा, जिन्हें अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने गमछा भेंट कर स्वागत किया। 

े अध्यक्षीय उद्बोधन में  पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ने अपने एक वर्ष की उपलब्धियों पर कहा, मुझे अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण करने पर ठीक वैसा ही लग रहा है जैसे आज मेरे जन्मदिन की  प्रथम वर्षगांठ हो।  एक वर्ष में कुम्हारी में विकास की नई बयार कांग्रेस सरकार ने बहाई है जिसमें प्रमुखता से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं स्वच्छता को बढ़ावा दिया गया। यही नहीं नगर में पिछले कई वर्षों से निस्तारी की समस्या, गिरते भूजल स्तर, जर्जर सडक़, पानी, बिजली की समस्या का सरलतापूर्वक निदान किया गया। नगर में अधोसंरचना निर्माण को प्रमुखता से पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा पूरी ततपरता से जमीनी स्तर पर पूर्ण किया गया। कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय राजनीति कर एक विकसित नगर ‘गड़बों नवा कुम्हारी’  का नारा देकर इसे मूर्तरूप देने के  मिशन को पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने  कहा कि पालिका कर्मचारियों के अनियमित वेतन व्यवस्था दोष को दूर करते हुए समय पर वेतन दिया जा रहा है यही नहीं पालिका में राजस्व में  हो रही लगातार वृद्धि हमारे कार्य के सफलता  को परिलक्षित करती है।  लोगों के जनजीवन में सकरात्मक प्रभाव ही कांग्रेस की विचारधारा रही है। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल  ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए लोगों के हित में कार्य  कर नगर में विकास  की प्रक्रिया को निरंतर आगे बढ़ाने की बात कही। विधायक प्रतिनिधि शीश बंसल ने सभी को बधाई देते हुए निरंतर प्रगति की बात कही। 

कांग्रेस पार्षद नीतू रावते ने नगरवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि हम पर भरोसा करने के लिए आप सबका आभार। साथ ही अनजाने हुए किसी भी प्रकार की गलतियों के लिए क्षमा भी मांगी। वरिष्ठ कांंग्रेसी जगत यादव ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि एक वर्ष में  विकास के इतने सारे कार्य सफलता को दर्शाता है। 

कार्यक्रम में सीएम के ओएसडी मनीष बंछोर, पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के रवि कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद राजपुत,  लोकनिर्माण प्रभारी मनहरण यादव , पार्षद थनेश पटेल ,प्रमोद चंद्राकर ओमनारायण वर्मा ,यूजेन्द्र साहू, राकेश कुर्रे, सुधाकर त्रिपाठी, महेश सोनकर, शांति टंडन ,लता खैरवार, नीतू रावते, सती यादव, ललिता ध्रुव, जानकी ध्रुव, कुमारी निषाद, एल्डरमैन  पवन अग्रवाल, विष्णु देवांगन, उत्तम पटेला, वरिष्ठ काग्रेसियों में शिश बंसल रमा शंकर शुक्ला, ओम प्रकाश यादव, देवेंद्र साहू,  मीडिया प्रभारी लेखराम साहू, धनेश्वर खैरवार, किशोर सोनकर, कमल कमलेशिया, टिकेंद्र साहू , कमला मौर्या एवं प्रकाश गज्जर  सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पूर्व ब्लॉक् अध्यक्ष  दिवंगत जोगी राम साहू को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news