महासमुन्द

अवैध रूप से धान का भंडारण, 245 बोरा धान जब्त
12-Jan-2021 4:35 PM
अवैध रूप से धान का भंडारण, 245 बोरा धान जब्त

महासमुन्द, 12 जनवरी। कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देशानुसार कल राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 6 प्रकरणों पर 245 बोरा धान अर्थात् 98 क्विंटल धान जप्त किए। 

प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें सरायपाली तहसील के ग्राम बलौदा निवासी ललित अग्रवाल से 21 बोरी, बसना तहसील के ग्राम मेदनीपुर निवासी पंचानन से 33 बोरी, पिथौरा तहसील के ग्राम ढोढरकसा निवासी  दीपक साहू से 25 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम मुनगाशेर निवासी गुनाराम सबर से 106 बोरी, महासमुन्द तहसील के ग्राम धनसुली निवासी पवन चन्द्राकर एवं महेश यादव से क्रमश: 30 एवं 30 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। अब तक जिले में कुल 204 प्रकरण दर्ज किए गए हंै। जिनमें 10230 बोरा धान अर्थात् 4092 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 11 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news