Chhattisgarh

भारत मण्डपम में स्व सहायता समूह के उत्पादों का स्टॉल
04-Jan-2024 3:29 PM
भारत मण्डपम में स्व सहायता समूह के उत्पादों का स्टॉल

भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम में 3 से 10 जनवरी तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मण्डपम में 3 से 10 जनवरी तक आत्मनिर्भर भारत उत्सव का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इस उत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर समस्त राज्यों के चिन्हांकित स्व सहायता समूहों एवं उनके उत्पादों को विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु स्टॉल प्रदान किया गया है। 

आयोजन में दुर्ग के डे-एनयूएलएम कार्यक्रम अंतर्गत संचालित नन्नत/दुर्गा बचत एवं साख /मुस्कान स्व सहायता समूह को उनके उत्पादों सहित नई दिल्ली आमंत्रित कर स्टॉल प्रदान किया गया है। 

यह हमारे शहर एवं शहर में संचालित स्व सहायता समूहों एवं उसमें सक्रिय रूप से कार्यरत महिलाओं के लिए गौरवान्वित करने वाला है। 


अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news