इतिहास

इतिहास में 19 मई
19-May-2024 12:04 PM
इतिहास में 19 मई
  • 19 मई : आज ही के दिन बना था तापमान को मापने का सेंटीग्रेड पैमाना
  • नयी दिल्ली, 19 मई। साल का 139वां दिन यानी 19 मई इतिहास में एक खास वजह से दर्ज है। अन्य बहुत सी घटनाओं का गवाह रहा यह दिन तापमान को नापने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सेंटीग्रेड पैमाने को विकसित किए जाने का दिन भी है। ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने 1743 में 19 मई को ही सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया था।
  • भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक जमशेदजी नुसरवान जी टाटा का निधन 19 मई को ही हुआ था और महात्मा गांधी के सीने में गोलियां दागने वाले नाथू राम गोडसे ने 19 मई के दिन इस दुनिया में कदम रखा था।
  • कोरोना वायरस के संक्रमण की बात किए बिना इतिहास का जिक्र अधूरा है। देश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 2020 में 19 मई को एक लाख के पार पहुंच गई थी और इससे मरने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ती रही और सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 मई 2020 को देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 3,163 पर पहुंच चुकी थी।
  • देश दुनिया के इतिहास में 19 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्‍वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
  • 1521: उस्मानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में युगोस्लाविया की राजधानी बेलग्राद पर अधिकार किया।
  • 1536 : इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम की दूसरी पत्नी और क्वीन एलिजाबेथ प्रथम की मां ऐने बोलीन को व्याभिचार का दोष सिद्ध होने पर मौत के घाट उतार दिया गया।
  • 1743 : ज्यां पियरे क्रिस्टीन ने सेंटीग्रेड तापमान पैमाना विकसित किया।
  • 1892 : बहुचर्चित नाटककार और कवि ऑस्कर वाइल्ड को दो साल की सजा के बाद जेल से रिहा किया गया। उन्हें समलैंगिकता के अपराध में यह सजा सुनाई गई थी। उस समय ब्रिटेन में समलैंगिकता गैरकानूनी थी।
  • 1904 : भारत के शुरुआती उद्योगपतियों में से एक टाटा समूह के संस्थापक जमशेद जी टाटा का निधन।
  • 1910 : नाथू राम गोडसे का जन्म। इतिहास में वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे के तौर पर दर्ज है।
  • 1913 : नीलम संजीव रेड्डी का जन्म, जो देश के छठे राष्ट्रपति बने।
  • 1934 : अंग्रेज़ी भाषा के प्रसिद्ध भारतीय लेखक रस्किन बॉण्ड का जन्म।
  • 1936 : ब्रिटेन के अविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने राडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अडडे पर स्थापित की गयी।
  • 1950 : मिस्र ने स्वेज नहर को इज़राइली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की।
  • 1971 : भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ।
  • 1979 : हिन्दी के शीर्ष साहित्यकार हज़ारी प्रसाद द्विवेदी का निधन।
  • 2001 : एप्पल इंक. ने अपने पहले दो रिटेल स्टोर खोले। इनमें से एक वर्जीनिया के मैक्लीन में और दूसरा केलिफोर्निया के ग्लेनडेल में खोला।
  • 2002 : चार सदियों की दासता के बाद पूर्वी तिमोर नयी सहस्त्राब्दी के पहले नये राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर उभरा।
  • 2008 : भारतीय नाटककार और रंगमंचकर्मी विजय तेंदुलकर का निधन।
  • 2008 : भारत एवं चीन के बीच नाथुला से व्यापार पुनः शुरू हुआ।
  • 2020 : देश में कोविड-19 के संक्रमण के कुल मामले 1,01,139 पर पहुंचे, मृतक संख्या 3,163 के पार हुई। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news