मनोरंजन
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड के माचो मैन विद्युत जामवाल ने अपने प्रशंसकों के बीच फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है।
विद्युत की फिटनेस की वजह से कई लोग उनके प्रशंसक हैं। हर फिटनेस फ्रीक शख्स विद्युत जामवाल जैसी बॉडी चाहता है और उनकी फिटनेस सीक्रेट जानना चाहता है। विद्युत अपने यू-ट्यूबपेज पर वर्कआउट वीडियो शेयर करते हैं और अपने फैंस को उन्हें करने का सही तरीका बताते हैं, जिससे फैंस इन्हें आराम से कर सके और उस एक्सरसाइज के फायदे भी बताते हैं।
विद्युत ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर वर्कआउट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपर बॉडी के लिए एक एक्सरसाइज बता रहे हैं। यह वीडियो शेयर करते हुए विद्युत ने कहा कि वह अपने उन फैंस को ये पुशअप्स बताना चाहते हैं, जिन्हें वह जम्मवालियंस कहते हैं। उन्होंने बताया, ‘मैं जम्मवालियंस को इन पुश-अप्स से परिचित कराना चाहता था और मैंने सोचा कि यह करने का सबसे अच्छा तरीका कलारी दंड दिखाना है। यह कोर, पीठ, छाती, कंधे, पीठ, पैर और ट्राइसेप्स को टारगेट करता है। यह सभी वर्कआउट््स में सबसे सही है। इस वर्कआउट में कुछ खास आवश्कता नहीं है, क्योंकि इसके लिए जिम में किसी भारी उपकरण या यात्रा की आवश्यकता नहीं है।’
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता-फिल्मकार जैकी भगनानी कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर अपने प्रशंसकों को स्पेशल गिफ्ट देने जा रहे हैं।
जन्माष्टमी के अवसर पर जैकी भगनानी अपने लेबल जेजस्ट म्यूजिक के साथ एक स्पेशल गिफ्ट लेकर आ रहे हैं। इसका का नाम ‘कृष्ण महामंत्र’ है। जैकी ने इसका पोस्टर रिलीज कर दिया है।
जैकी भगनानी ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है। उन्होंने ये गाना अपने मां के लिए बनाया है। पोस्टर रिलीज करते हुए उन्होंने लिखा, ‘यह गाना आपको डेडीकेट कर रहा हूं मां।’
पोस्टर में कृष्ण झूले पर बैठे हुए बांसुरी बजा रहे हैं और उनकी पीठ नजर आ रही है। यह गाना 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को विपिन अनेजा द्वारा रचित और गुनगुनाया गया है।
मुंबई, 10 अगस्त (वार्ता)। रियलिटी शो ‘ओम शांति ओम’ फेम प्रिया मल्लिक का नया गीत ‘सोहर’ रिलीज कर दिया गया है।
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जानी-मानी फिल्मकार अपूर्वा बजाज ने ‘सोहर’ गीत का निर्माण किया है। प्रिया ने गाने को अपनी आवाज दी है। पंकज नारायण एवं अथ भक्ति द्वारा प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत का संगीत युवा संगीतकार एल.के. लक्ष्मीकांत ने तैयार किया है।
‘सोहर’ एक पारंपरिक भोजपुरी गीत है जो घर में बच्चों के जन्म पर गाया जाता है। प्रिया मल्लिक के गाये इस गीत को श्री कृष्ण के जन्मदिन पर यानी कृष्ण जन्माष्टमी पर उनकी बधाई के रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रिया मल्लिक का यह पहला भोजपुरी प्रोजेक्ट है जो दुनिया भर के सभी महत्वपूर्ण म्यूजिक ओटीटी प्लेटफार्म पर सुना जा सकता है।
सुकांत दीपक
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)| गायिका हर्षदीप कौर का कहना है कि सूफी संगीत में एक अजीब सा जादू है। इसमें एक दूर की दुनिया की बात की जाती है और इसके बोल दिलों को छू लेती है और सबसे जरूरी बात यह है कि इसमें दर्द से उबरने की ताकत है।
कौर ने हिंदी, पंजाबी, तेलुगू, तमिल, बंगाली और गुजराती जैसे कई भारतीय भाषाओं में गीत गाए हैं। दो रिएलिटी शोज में खुद को साबित करने के बाद कौर ने महज 16 साल की उम्र में 'सजना मैं हारी' गीत के साथ अपना डेब्यू किया। उस दौर को याद करती हुई वह कहती हैं, "स्कूल में उस वक्त रहते हुए अपने किसी फिल्मी गीत के रिलीज होने का अनुभव ही रोमांचक था। मैं बहुत खुश थी।"
रिएलिटी शो में जीत हासिल करने के बाद बहुत कम ही कलाकार ऐसे होते हैं जो इंडस्ट्री में खुद को अच्छी तरह से स्थापित कर पाने में कामयाब होते हैं। ज्यादातर विजेता इंडस्ट्री में सफल नहीं हो पाते हैं इस बात को कौर भी स्वीकार करती हैं। उनका भी यही मानना है कि ऐसे शोज से तुरंत लोकप्रियता तो मिल जाती है, लेकिन असली सफर की शुरूआत इसके बाद ही होती है।
वह कहती हैं, "उस सफलता को बनाए रखना, बेहतर संगीत पर अपने काम को जारी रखना और अच्छे गाने गाना बहुत जरूरी है। रिएलिटी शो में जीतने का मतलब यह नहीं है कि आपकी मेहनत और आपका संघर्ष खत्म हो गया है। अपने रास्ते आने वाले हर मौके का फायदा उठाना ही मायने रखता है।"
कौर फिलहाल फिल्मी गीतों के अलावा अपने स्वतंत्र गीत और नए गीतों को बनाने में व्यस्त हैं। वह कहती हैं, "मैं कुछ नए गानों को कम्पोज कर रही हूं और खुद को रिकॉर्ड कैसे करते हैं यह भी सीख रही हूं और हां, अपने बैंड के साथ मिलकर डिजिटल कॉन्सर्ट भी कर रही हूं।"
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री वाणी कपूर का कहना है कि वह डर को खत्म करने की दिशा में काम कर रही हैं। वाणी ने आईएएनएस को बताया, "मैं डर में नहीं जीने के लिए अपने आप पर बहुत मेहनत कर रही हूं, यह (डर) एक ऐसी चीज है जिससे हर किसी को उबरने की जरूरत है।"
वाणी ने डर को सबसे बड़ा रोड़ा बताया। उन्होंने आगे कहा, "डर हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है और हम सबके लिए सबसे बड़ा रोड़ा भी है इसलिए मुझे लगता है कि हम सभी को इस एक चीज से उबरने की आवश्यकता है।"
अभिनय की बात करें, तो आने वाले समय में वाणी की कई सारी फिल्में आने वाली हैं। वह 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के विपरीत और 'बेल बॉटम' में अक्षय कुमार के विपरीत नजर आएंगी।
वह अभिषेक कपूर की एक शीर्षकहीन फिल्म का भी हिस्सा हैं जिसमें वह आयुष्मान खुराना के साथ काम करती दिखेंगी।
मुंबई, 9 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने जरूरतमंदों की मदद करने की लोगों से अपील की है।
लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद लोगों का मसीहा बनकर सामने आए हैं। सोनू लोगों की हर संभव मदद कर चुके हैं। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाया। विदेशों से भारतीय नागरिकों को वापस घर लाए, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को दवा देकर सोनू ने जरुरतमंदों की भरपूर सहायता की। सोनू इस बार लोगों से कुछ मांग रहे हैं। सोनू सूद ने ट्वीट कर लोगों को कहा है कि जिन लोगों को जरूरत है उनकी मदद करें।
सोनू सूद ने ट्वीट किया, आपसे मेरा विनम्र निवेदन है, जो जरुरतमंदों की मदद करने में सक्षम हैं वे प्लीज सामने आएं और अपने नजदीक के अस्पताल में भर्ती किसी मरीज को गोद लें या फिर कम से कम उनकी दवाओं का खर्च उठाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो मैं आश्वस्त करता हूं कि आपकी परेशानियां आधी हो जाएगी।
मुंबई, 9 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में काम करने से इंकार कर दिया था।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनीं वर्ष 2013 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण ने मुख्य भूमिका निभायी थी। करीना कपूर का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का प्रस्ताव मिला था लेकिन उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।
करीना कपूर ने बताया कि रोहित शेट्टी उन्हें ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में लेना चाहते थे। लेकिन उस समय वह आमिर खान के साथ फिल्म ‘तलाश’ की शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने इस फिल्?म में काम करने से इंकार कर दिया। करीना कपूर की आने वाली फिल्मों में ‘तख्त’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ प्रमुख है।
मुंबई, 9 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड के माचो मैन ऋतिक रौशन विश्व भर में हो रहे हादसों को लेकर दुखी और लाचार महसूस कर रहे हैं।
ऋतिक रौशन ने शुक्रवार की रात को केरल के कोझिकोड में हुए विमान हादसे के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग।
ऋतिक रोशन ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने लिखा, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा, हमें रोशनी जरूर मिलेगी।
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रुति हासन का कहना है कि अगर वह किसी फिल्म में परिवार के सदस्यों के साथ काम करती हैं, तो इससे यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि फिल्म बहुत शानदार बनेगी।
श्रुति दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी हैं। उनकी बहन अक्षरा भी एक अभिनेत्री हैं। श्रुति का कहना है कि उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के बारे में नहीं सोचा है।
श्रुति ने बताया, मैं आपको बताती हूं कि ऐसा क्यों है.. क्योंकि यह बात ये निर्धारित नहीं करता है कि इससे एक शानदार फिल्म बन जाएगी। एक ही परिवार के सारे सदस्य होने से फिल्म का शानदार होना सुनिश्चित नहीं हो जाता है।
श्रुति को हाल ही में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘यारा’ में देखा गया था, जिसमें विद्युत जामवाल, विजय वर्मा और अमित साध भी थे।
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री कल्कि कोचलिन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मातृत्व की एक झलक पेश की है और ऐसा उन्होंने वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के चलते किया है जिसे अगस्त महीने के पहले वीक में दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। तस्वीर में कल्कि अपनी बेटी साप्हो को गोद में बिठाए कैमरे की ओर देख मुस्कुराती नजर आ रही हैं जिसके कैप्शन में वह लिखती हैं, "ब्रेस्टफीड कराते हुए आज पूरे छह महीने हो गए हैं। उन सभी को हैप्पी ब्रेस्टफीडिंग वीक जो इस मुश्किल लेकिन खूबसूरत राह पर से होकर गुजर रहे हैं।"
कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड गाय हर्शबर्ग ने फरवरी, 2020 में अपनी बेटी का उनकी दुनिया में स्वागत किया।
अभिनय की बात करें, तो कल्कि आखिरी बार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत 'गली बॉय' में नजर आई थीं। वह वेब सीरीज भ्रम का भी हिस्सा थीं।
मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)| साल के बीते कुछ महीनों से एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के चलते बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं। शनिवार को ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "उम्मीद की किसी किरण पर आश्रित रहना मुश्किल है, लेकिन ऐसा करना जरूरी भी है। दुनिया भर में एक के बाद एक हो रही दुखद घटनाओं के बाद खुद को बहुत लाचार महसूस कर रहा हूं। बेरुत विस्फोट, एयर इंडिया का हादसा, मॉरीशस में पर्यावरणीय आपातकाल, बाढ़ और आपदाएं, भूकंप, आर्कटिक के अंतिम आईस शेल्फ का ढह जाना, उस पर से महामारी से हमारी जंग। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मैं प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इस दुर्भाग्यपूर्ण समय में हमें एक-दूसरे का साथ देना होगा और डट कर खड़े रहना होगा। यह वक्त भी गुजर जाएगा..हमें रोशनी जरूर मिलेगी।"
ऋतिक ने यह पोस्ट शुक्रवार की रात को कोझिकोड में हुए विमान हादसे के मद्देजनर साझा किया है और इसी साल के दरम्यान इंसान कोविड महामारी, बाढ़, तूफान, भूकंप, आर्थिक संकट जैसी कई परेशानियों का एक के बाद एक सामना कर रहा है।
मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)| अभिषेक बच्चन कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में निगेटिव पाए गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने यह जानकारी शनिवार को ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। अभिनेता ने खुशखबरी साझा करने के लिए ट्वीट किया, "एक वचन तो वचन है। आज दोपहर मेरा कोविड-19 का टेस्ट नेगेटिव आया है। मैंने आप लोगों को बताया था कि मैं इसे हरा दूंगा। मेरे और मेरे परिवार के लिए प्रार्थनाएं करने के लिए आप सभी का धन्यवाद। नानावती अस्पताल के उन डॉक्टर्स और नर्सिग स्टाफ के प्रति मेरा आभार, जिन्होंने यह किया है। धन्यवाद।"
इसके तुरंत बाद अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल पर लगे उनके हेल्थ केयर बोर्ड की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके डिस्चार्ज के कॉलम में 'हां' लिखा है।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मैंने आपको कहा था। डिस्चार्ज प्लान-यश। आज दोपहर मेरा टेस्ट कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया। आप सभी की प्र्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अब घर जा सकता हूं। मेरे और मेरे परिवार की इतनी अच्छी देखभाल करने और हमें कोविड-19 को हराने में मदद करने के लिए नानावती अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सिग स्टाफ के प्रति मेरा आभार। हम उनके बिना यह नहीं कर सकते थे।"
अभिनेता अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ जुलाई में कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती थे। 2 अगस्त को अमिताभ बच्चन स्वस्थ होकर घर चले गए थे, जबकि अभिषेक अस्पताल में ही थे।
मुंबई, 8 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान फिल्म ‘पठान’ में काम करते नजर आ सकते हैं।
शाहरुख खान अंतिम बार वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म ‘जीरो’ में काम करते नजर आए थे। शाहरुख के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यशराज फिल्म्स अपनी 50वीं एनिवर्सरी पर फिल्म ‘पठान’ लॉन्च कर सकता है। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन ‘वॉर’ फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कर सकते हैं। फिलहाल ‘पठान’ को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
बताया जाता है कि यशराज फिल्म्स एकसाथ शाहरुख खान की ‘पठान’ और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ की घोषणा करने वाला है। यह घोषणा सितंबर में हो सकती है।
मुंबई, 8 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में कर सकती हैं।
दीपिका अंतिम बार लॉकडाउन से पहले रिलीज हुई फिल्म ‘छपाक’ में नजर आई थीं। इसके बाद से फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार है। दीपिका पादुकोण फिल्ममेकर शकुन बत्रा की अगली फिल्म का भी हिस्सा बनी हैं। चर्चा है कि दीपिका जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि निर्देशक शकुन बत्रा फिल्म को श्रीलंका में शूट करने की योजना बना रहे हैं, यदि नवंबर तक यात्रा प्रतिबंध हटा दिए जाते हैं, तो यह फिल्म नवंबर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फ्लोर पर जा सकती है।
फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ अनन्या पांडें और सिद्धांत चतुर्वेदी भी न•ार आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि दीपिका, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर फिल्म को शूट करने के लिए शकुन लगभग 50 क्रू मेंबर्स के साथ श्रीलंका जा सकते हैं।
मुंबई, 8 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक लाख प्रवासी को नौकरी देने का इंतजाम कर दिया है।
सोनू सूद ने पहले तो लॉकडाउन के दौरान बाहर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर वापस भेजा। अब वह प्रवासियों के लिए नौकरी का इंतजाम करने वाले हैं। सोनू सूद ने अपने जन्मदिन यानी 30 जुलाई को तीन लाख नौकरियों का एलान किया था। अब उन्होंने एईपीसी के साथ साझेदारी कर एक लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया है।
सोनू सूद ने इस बात की जानकारी अपने ट््िवटर हैंडल पर दी है। सोनू ने अपने ट््िवटर हैंडल पर लिखा, ‘जहां चाह, वहां राह! मेरे प्रवासी भाइयों के लिए मैंने अब की एईपीसी के साथ साझेदारी। प्रवासी रोजगार डॉट कॉम के माध्यम से देश भर की ‘अपैरल मैम्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट कंपनियों’ में एक लाख नौकरियां देने का बड़ा वादा। धन्यवाद, जय हिंद।’
इससे पूर्व सोनू सूद ने अपने जन्मदिन पर ट््वीट कर लिखा था, ‘मेरे जन्मदिन के अवसर पे मेरे प्रवासी भाइयों के लिए प्रवासीरोजगारडॉटकाम का तीन लाख नौकरियों के लिए मेरा करार। ये सभी अच्छे वेतन, पीएफ, ईएसआई और अन्य लाभ प्रदान करते हैं। धन्यवाद एईपीसी, सीआईटीआई, ट्राईडेंट, क्वैश कॉर्प, एमेजन, सोडेक्शो, अर्बन कंपनी, पोर्टिया और अन्य सभी का।’
मुंबई, 8 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की आने वाली फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
बॉबी देओल आने वाली वेबसीरीज फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते नजर आयेंगे। फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और गौरव वर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के निर्देशक अतुल सभरवाल हैं।बॉबी देओल की ‘क्लास ऑफ 83’ की कहानी एक पुलिस अफसर की है जिसकी पनिशमेंट पोस्ंिटग की जाती है। पुलिस अफसर को पुलिस एकेडमी का डीन बना दिया जाता है। लेकिन वह फैसला करता है कि भ्रष्टाचारी अफसरशाही को वह सजा दिलाकर ही रहेगा। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।
फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ के ट्रेलर में दिखाया गया है कि गलत लोगों के खिलाफ खड़े बॉबी देओल अपने मिशन को पूरा करने के लिए पांच लोगों की टीम को तैयार करते हैं। ऐक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म में मुंबई पुलिस की जांबाजी दिखाई जाएगी। फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ सैय्यद युनुस हुसैन जैदी की इसी नाम पर लिखी किताब पर आधारित है। यह फिल्म 21 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म ‘क्लास ऑफ 83’ में बॉबी देओल के अलावा अनूप सोनी, विश्वजीत प्रधान, जॉय सेनगुप्ता महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)| अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि सिर्फ फिल्में देखना हमेशा मीडियम को बेहतर समझने में मदद नहीं करता है, बल्कि जीवन में मिले अनुभव भी कहानी कहने और उसे पेश करने में मदद करते हैं। अनुष्का के पिता ने सेना में सेवा दी है, इसलिए वह और उनके भाई कर्णेश, जो उनके प्रोडक्शन हाउस में उनके साथी भी हैं, एक सैन्य बैकग्राउंड में पले-बड़े हैं और दोनों ने बहुत यात्राएं की हैं।
इस बारे में अभिनेत्री ने कहा, "आर्मी किड्स होने के नाते हम हमेशा नए विचारों को अपनाने के लिए तैयार रहते हैं और हमने जितनी यात्राएं की हैं, वह सब कुछ वास्तव में हमें स्थानीय कहानियों को समझने में मदद करता है। इस तरह के अनुभवों ने न केवल कहानी कहने और पेश करने में हमारी मदद की, बल्कि हमें एक सामाजिक ²ष्टिकोण के बजाय चीजों को अलग-अलग तरीकों से देखने का मौका दिया।"
अनुष्का ने आगे कहा, "फिल्में देखना हमेशा आपको फिल्मों को बेहतर समझने में ही सिर्फ मदद नहीं करता है, बल्कि हमारे जीवन के अनुभवों ने भी हमें इस व्यवसाय को समझने में मदद की है। हमने नए सिरे से सबकुछ सोचा है।"
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि कंटेंट प्रोडक्शन में सफलता के लिए कोई सूत्र नहीं है।
उन्होंने कहा, "प्रोडक्शन का व्यवसाय मुश्किल है और यहां तक कि सबसे अनुभवी भी यह नहीं कह सकते हैं कि उन्हें इसके सूत्र की जानकारी है। आप बस अपनी गलतियों से सीखते हैं। जब चीजें आपके इच्छा के अनुरूप काम नहीं करती हैं, तब भी वे हमें सीख देते हैं।"
मुंबई, 8 अगस्त (आईएएनएस)| हिना खान भारतीय टेलीविजन की नई नागिन हैं और अभिनेत्री का कहना है कि इस शो में वो जिस तरह काम कर रही हैं, ऐसा उन्होंने पहले कभी नहीं किया था।
'नागिन 5' में हिना एक इच्छाधारी नागिन का किरदार निभा रही हैं। उनका कहना है कि इस शो का अनुभव उनके द्वारा किए गए सामान्य धारावाहिकों के अनुभवों से बिल्कुल इतर है।
हिना ने आईएएनएस को बताया, "सच कहूं तो 11 साल का अच्छा-खासा अनुभव होने के बाद भी मुझे एक बच्चे की तरह महसूस हुआ। 'नागिन' एक सामान्य पारिवारिक ड्रामा की तरह नहीं है। यह एक टेक्निकल शो है।"
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिन्दगी की' जैसे पारिवारिक धारावाहिकों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री का कहना है कि 'नागिन' जैसे शो में काम करना पूरी तरह अलग है। यह शो पूरी तरह से कल्पना पर आधारिक है।
उन्होंने आगे कहा, "आपको वास्तव में हर चीज की कल्पना करनी होती है। हमारे ज्यादातर सीन तो हरे रंग की स्क्रीन के सामने ही फिल्माए जाते हैं। इसलिए मेरे लिए यह सब करना एक अलग अनुभव है। मुझे खुशी है कि मैं कुछ अलग कर रही हूं।"
'नागिन' ड्रामा के इससे पहले के सीजन में मौनी रॉय और सुरभि ज्योति जैसी अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं।
मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर और आयुष्मान खुराना की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आयेगी।
बॉलीवुड निर्देशक अभिषेक कपूर, आयुष्मान खुराना के साथ एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक लव स्टोरी होगी, जिसकी कहानी उत्तर भारत पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू कर दी जाएगी। फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट वाणी कपूर का चयन कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि फिल्म में आयुष्मान एथलीट की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म के लिए आयुष्मान अपनी बॉडी भी बनाएंगे। फिल्म के टाइटल की जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।
मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान गजब की बॉडी शेप बनायी है।
रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लॉकडाउन में वह पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रणवीर अपने वर्कआउट पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की एक फोटो शेयर की। करीब 4-5 महीने के कठिन वर्कआउट से रणवीर सिंह की बॉडी काफी शानदार बनी नजर आ रही है। इसपर टाइगर श्रॉफ ने भी कॉमेंट किया है।
टाइगर श्रॉफ ने रणवीर सिंह की बॉडी की तारीफ करते हुए फायर इमोजी बनाई है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘83’, 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन लॉकडाउन लगने और सिनेमा हॉल बंद हो जाने के बाद फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह की ऑनस्क्रीन पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण ने ही निभाया है।
मुंबई, 7 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद ने हिंदी और भोजपुरी के बाद अब अंग्रेजी भाषा में एक गाना गाया है।
अभिनेता विनय आनंद ने देयर यू आर स्टिल अवे’ गाना गाया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। विनय आनंद ने यह गाना अपने यूट््यब चैनल फ्लाइंग हॉर्सेस म्यूजिक इंटरटेंमेंट से रिलीज किया है।
विनय आनंद ने बताया, भाषा कोई भी क्यों ने हो, फील और इमोशन तो एक सा ही होता है। सिर्फ हम इसे अभिव्यक्त अपने तरीके से करते हैं। मेरा गाना देयर यू आर स्टिल अवे’ श्रोताओं को इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि यह गाना उनसे कनेक्ट कर पा रहा है। मुझे इस बात की बेहद खुशी है। मैं अपने चैनल से हर तरह की क्विालिटी वाले कंटेंट लाने की कोशिश रहा हूं, इसलिए मैंने शुरुआत ही भोजपुरी की दिग्गज लोक गायिका देवी के साथ की। तब लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी खूब मिला। उसके बाद मैंने खुद भी गाने गाये और आज एक बार फिर से कुछ अलग और नया यानी अंग्रेजी गाना लेकर आया हूं। यह लोगों को पसंद आ रही है। यह मेरे लिए प्रेरणा जैसा है। मेरी कोशिश आगे भी ऐसे ही अच्छे गाने लेकर आने की है।’
मुंबई, 6 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड में संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म 'आश्रम' धर्म गुरुओं पर आधारित होगी।
प्रकाश झा अपनी फिल्मों के जरिए राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उजागर करते हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज 'आश्रम' भी ऐसे ही मुद्दे पर आधारित है। इस वेब सीरीज में धर्म गुरुओं की नीतियों और कूटनीतियों के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्म में बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। कहा जा रहा है कि 'आश्रम' सीरीज डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की कहानी से प्रेरित हो सकती है। यह वेब सीरीज एक संवेदनशील मुद्दे पर आधारित है और धर्मगुरुओं से जुड़ी है तो कंट्रोवर्सी हो सकती है, लेकिन प्रकाश झा इस सीरीज को लेकर कोई विवाद नहीं चाहते। इसी वजह से उन्होंने डिस्क्लेमर जारी किया है। यूट्यूब पर एक मिनट का डिसक्लेमकर शेयर किया गया है।
डिस्क्लेमर में कहा गया है, सविनय निवेदन। हम सभी धर्मगुरुओं एवं उनकी स्थापना का नतमस्तक सम्मान करते हैं। अपने देश में मान्य एवं प्रचलित सभी धर्म-पंथ, विचार, संस्कृति एवं परंपरा हमारी धरोहर है और हमें उन पर गर्व है, लेकिन यदा-कदा इस गौरवशाली धरोहर का कुछ लोग विकृत प्रयोग कर समाज के भोले-भाले विश्वासी लोगों का शोषण करते हैं और हमारे पूज्य, सच्चे और सम्माननीय धर्मगुरुओं की महान स्थापना को दूषित कर उन्हें बदनाम करते हैं। 'आश्रम' की यह काल्पनिक कहानी इस विषय पर एक प्रयास है। यह सीरीज 28 अगस्त एम क्स प्लेयर पर रिलीज होगी।
मुंबई, 6 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट 'हम आपके हैं कौन' के 26 साल पूरे होने पर दर्शकों को शुक्रिया कहा है।
राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले ब
माधुरी दीक्षित और सलमान खान स्टार फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को रिलीज हुए 26 साल पूरे हो गए हैं। सूरज बडज़ात्या के निर्देशन में बनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन', 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1982 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म 'नदिया के पार' की रीमेक थी। फिल्म 'हम आपके हैं कौन' में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे और आलोक नाथ लीड रोल में थे।
माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''तो अब विश्वास नहीं होता कि फिल्म 'हम आपके हैं कौन'के 26 साल पूरे हो गए हैं। अविश्वसनीय टीम की मजेदार यादों और कड़ी मेहनत को याद करते हुए, जिन्होंने हर एक सीन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, आज भी फिल्म देखने और आनंद लेने के लिए सभी का धन्यवाद, बहुत-बहुत धन्यवाद और ढेर सारा प्यार।''
मुंबई, 6 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर सिल्वर स्क्रीन पर अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती है। वाणी किसी बायोपिक में काम करना चाहती हैं। वाणी कपूर, कल्पना चावला का किरदार निभाना चाहती है। वाणी का कहना है कि कल्पना चावला के किरदार को पर्दे पर निभाना उनके लिए एक बड़े सम्मान की बात होगी।
वाणी कपूर ने कहा, दुनिया भर की महिलाओं और एस्ट्रोनॉट बनने का ख्वाब देखने वाले किसी भी शख्स के लिए कल्पना चावला बहुत बड़ी रोल मॉडल हैं। वह एक प्रेरणा हैं, उनकी कहानी का जश्न मनाया जाना चाहिए और उनके बारे में बताया जाना चाहिए। मैं सच में पर्दे पर उनके किरदार को निभाना चाहती हूं। यह काफी सम्माननीय है।
वाणी ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह जोखिम लेना पसंद करेंगी और बायोपिक में हाथ आजमाना चाहेंगी। वाणी ने कहा, मेरे सामने जो कुछ भी आया है मैंने उनमें से बेहतर को चुनने का प्रयास किया है और इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन लोगों के साथ काम कर मुझे काफी अच्छा लगा है। मुझे अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के मौके मिले हैं।
मुंबई, 6 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' को दिल के करीब मानती है।
जाह्नवी फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल' को लेकर काफी चर्चा में है। फिल्म में उन्होंने भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना के रोल को बखूबी निभाया है। जाह्नवी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जाह्नवी की मुलाकात रियल लाइफ गुंजन सक्सेना से होती है और उन्हें उनकी जिंदगी के बारे में काफी कुछ पता चलता है। फिल्म में गुंजन सक्सेना के किरदार के लिये जाह्नवी कपूर ने कड़ी मेहनत की है। वीडियो में पंकज त्रिपाठी भी जाह्नवी कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वे उन्हें एक डेडिकेटेड लड़की बता रहे हैं।
जाह्नवी ने फिल्म एक सीन को याद करते हुए बताया, 'मुझे एक सीन में काफी दौड़ लगानी थी, लेकिन मुझे इतना भागते हुए देख गुंजन मैंम ने पूछा कि लोग मुझ से काफी काम करवाते हैं। इस पर मैं हैरान रह गई। ये बात मुझ से वो इंसान कह रही थीं जिन्होंने खुद असल जिंदगी में इतना दौड़ा है। मैं तो बस एक्ंिटग कर रही हूं।' वीडियो में जाह्ववी ने कहा कि फिल्म गुंजन सक्सेना उनके दिल के बेहद करीब है। उनकी नजरों में उनका ये रोल भी अलग है और ये कहानी भी सभी को प्रेरणा देने वाली है।
गौरतलब है कि 'गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल'12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा अंगद बेदी, मानव विज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में जाह्नवी के पिता के किरदार में नजर आयेंगे।