अंतरराष्ट्रीय

ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत
17-Feb-2022 11:50 AM
ब्राजील में भूस्खलन, बाढ़ में कम से कम 44 लोगों की मौत

साओ पाउलो, 17 फरवरी | ब्राजील के रियो डी जनेरियो राज्य के पेट्रोपोलिस नगरपालिका में भूस्खलन, भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, रियो डी जनेरियो शहर से 68 किमी दूर स्थित पहाड़ी शहर में मंगलवार को भारी बारिश के कारण 50 से अधिक भूस्खलन हुए।

रियो डी जनेरियो राज्य के गवर्नर क्लाउडियो कास्त्रो ने बुधवार को कहा, "यह एक युद्ध की स्थिति है, घरों के ऊपर कारें, कीचड़ और लोग अपने प्रियजनों की तलाश करने में लगे हैं।"

नागरिक सुरक्षा लेफ्टिनेंट कर्नल गिल केपरम्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विस्तार से बताया कि लापता लोगों की संख्या अभी पता नहीं चली है।

अधिकारी ने मोरो दा ओफिसिना में भूस्खलन को लेकर कहा, "निवासी मिट्टी के नीचे अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। एक पहाड़ी जहां लगभग 80 घर बह गए थे।"

निवासियों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में एक भूस्खलन की घटना कैद हो गई है, जो घरों को बहा ले गया।(आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news