राष्ट्रीय

जनसंख्या नियंत्रण कानून की भाजपा की मांग जदयू ने खारिज कर दी
03-Jun-2022 12:45 PM
जनसंख्या नियंत्रण कानून की भाजपा की मांग जदयू ने खारिज कर दी

पटना, 3 जून | बिहार में जातीय जनगणना को लेकर एक ओर जहां रास्ता साफ हो गया है वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनसंख्या नियत्रण पर कानून की मांग की है जिसे उसके सहयोगी पार्टी जदयू ने खारिज कर दी। राज्य के मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू ने मांग कि जातीय जनगणना के साथ बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून भी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार में जो जनसंख्या विस्फोट हुआ है, उसे कंट्रोल किया जाए।

बबलू ने कहा कि सड़कों का निर्माण लगातार हो रहे, उनके लेनों में वृद्धि की जा रही है, लेकिन जनसंख्या वृद्धि के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बन जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून का बनना जरूरी है, जिससे विकास को लोग महसूस कर पाएं।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मुद्दे पर कई बार प्रतिक्रिया कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का प्रसार के साथ ही बढ़ते जनसंख्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जनसंख्या वृद्धि की दर में गिरावट आ रही है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की मांग कर चुके हैं।  (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news