ताजा खबर

उदंती में तेंदुए का शिकार, दांत, मूछ के बाल ले गए अज्ञात लोग
07-Jun-2022 8:19 PM
उदंती में तेंदुए का शिकार, दांत, मूछ के बाल ले गए अज्ञात लोग

गरियाबंद/रायपुर। उदंती अभ्यारण्य में तेंदुए का शिकार हुआ है। इस घटना की पुष्टि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन ने की है।  यह अभयारण्य गरियाबंद जिले में स्थित है।

जानकारी के अनुसार  आशंका है कि अक्सर गर्मी के दिनो में पानी के लिए भटकते जानवर शिकारियों का आसान शिकार बन जाते हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही  है। तेंदुए का शव ओडिशा सीमा से लगे क्षेत्र में मिला है। शिकारी तेंदुए के पंजे, मूंछ के बाल और अन्य कई अवशेष काटकर ले गये हैं। तेंदुए की लाश मिलने की खबर के साथ ही वन विभाग में हड़कंप मच गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरूण जैन टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। डाग स्क्वाड की टीम भी बुलाई गई है। फिलहाल इस मामले में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वन अमला पतासाजी में लगा हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news