ताजा खबर

व्यक्ति ने पत्नी, पुत्री और सास को धारदार हथियार से हमला करके घायल किया
29-Aug-2022 10:07 AM
व्यक्ति ने पत्नी, पुत्री और सास को धारदार हथियार से हमला करके घायल किया

नयी दिल्ली, 29 अगस्त। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में रविवार को 37 वर्ष के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी सिद्धार्थ को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पेशे से एक इंजीनियर है और गुरुग्राम में काम करता है।

अधिकारी ने बताया कि घायल अदिति शर्मा (37), उनकी आठ वर्षीय बेटी और मां माया देवी (60) को वसुंधरा एन्क्लेव के धर्मशिला नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमले के पीछे वैवाहिक कलह को कारण माना जा रहा है। कश्यप ने कहा कि कानून की उपयुक्त धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया जा रहा है। (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news