ताजा खबर

देश के 16 राज्यों में सबसे कम डीए छत्तीसगढ़ में हड़ताल का आठवां दिन
29-Aug-2022 10:32 AM
देश के 16 राज्यों में सबसे कम डीए छत्तीसगढ़ में हड़ताल का आठवां दिन

रायपुर। केंद्र के समान डीए को लेकर अधिकारी, कर्मचारी फेडरेशन की हड़ताल आज आठ दिन हो जाएंगे। राज्य सरकार ने अब तक कोई फैसला नहीं किया है। वित्त विभाग ने सीएम बघेल की घोषणा के मुताबिक पांच प्रतिशत के अनुसार पे- बिल बनाना शुरू कर दिया है। इसमें कर्मचारियों को एरियर्स नहीं मिलेगा। लोरमी के हड़ताली कर्मचारियों ने देश भर के राज्यों और छत्तीसगढ़ में दिए जा रहे डीए का तुलनात्मक तालिका वायरल किया है। इसमें 16 राज्यों में सबसे कम छत्तीसगढ़ में दिया जा रहा है। सबसे अधिक कर्मचारी, अधिकारी वाले महाराष्ट्र 17 लाख और उत्तर प्रदेश 16 लाख भी 1 जनवरी से 34% डीए दे रहे हैं। देखें तालिका ----

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news