ताजा खबर

मरकाम नवरात्र पर कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा पर निकलेंगे
23-Sep-2022 5:38 PM
मरकाम नवरात्र पर कोंडागांव से दंतेवाड़ा तक पदयात्रा पर निकलेंगे

  दंतेश्वरी मंदिर के दर्शन के साथ 29 को होगा समापन  
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 सितंबर।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम नवरात्र के पहले दिन 26 तारीख से कोंडागांव से दंतेवाड़ा पदयात्रा पर निकल रहे हैं। करीब डेढ़ सौ किलोमीटर से अधिक की यात्रा में वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगे। पदयात्रा का समापन मां दंतेश्वरी के दर्शन के साथ होगा।

मरकाम पिछले दस साल से नवरात्र पर अपने विधानसभा क्षेत्र कोंडागांव से दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार यात्रा की शुरूआत 26 तारीख सोमवार से होगी। नवरात्र के पहले दिन वो कोंडागांव के शीतला माता मंदिर के दर्शन के साथ यात्रा प्रारंभ करेंगे। पहले दिन 51 किलोमीटर की यात्रा तय करेंगे।

मरकाम इस दौरान कुल 6 विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेंगे, और कार्यकर्ताओं से रूबरू भी होंगे। 29 तारीख को दंतेवाड़ा पहुंचेंगे, और मां दंतेश्वरी के दर्शन के साथ ही यात्रा का समापन करेंगे। उनकी इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों के जुटने की भी संभावना है। मरकाम की यात्रा से परे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी बस्तर प्रवास पर निकले हैं। ऐसे में दोनों दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी के चलते बस्तर में राजनीतिक हलचल तेज रहने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news