अंतरराष्ट्रीय

रूस की तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 की मौत
15-Dec-2022 12:15 PM
रूस की तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 की मौत

 

 

 मॉस्को, 15 दिसंबर | रुस में एक तेल रिफाइनरी में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। तास न्यूज एजेंसी के अनुसार, इरकुत्स्क के एंगास्र्क में रिफाइनरी में सुबह करीब 6 बजे आग लग गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है और जांच समिति विभाग आग लगने के कारणों का पता लगा रहा है।


इरकुत्स्क विभाग के अधिकारी का कहना है कि, इस आग की चपेट में आए लोगों में से एक अस्पताल में भर्ती है और 4 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि आग 2,500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैल गई है। (आईएएनएस)|

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news