राष्ट्रीय

वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का निधन
08-Jan-2023 12:37 PM
वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का निधन

प्रयागराज, 8 जनवरी | पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का रविवार सुबह प्रयागराज में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। त्रिपाठी यूपी विधान सभा के तीन बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उन्हें दिसंबर में एक स्थानीय निजी अस्पताल में सांस लेने की समस्याओं के साथ भर्ती कराया गया था।

खाने में हो रही दिक्कत और पेशाब की समस्याओं के अलावा उन्हें सामान्य कमजोरी भी थी और बाद में उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में इलाज के बाद त्रिपाठी को घर लाया गया, जहां रविवार तड़के उनका निधन हो गया।

10 नवंबर, 1934 को इलाहाबाद में पैदा हुए केसरी नाथ त्रिपाठी के पास बिहार, मेघालय और मिजोरम के राज्यपाल का भी अतिरिक्त प्रभार था।

वह छह बार उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहे।

वह 1977 से 1979 तक जनता पार्टी के शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में वित्त और बिक्री कर के कैबिनेट मंत्री थे।

त्रिपाठी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में भी लॉ की प्रैक्टिस की।

वह एक लेखक और कवि भी थे और उन्होंने कई किताबें लिखी हैं। (आईएएनएस)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news