ताजा खबर

अकेले लड़ेगी बसपा, दो विधायक समेत छह नाम तय
06-Aug-2023 7:44 PM
अकेले लड़ेगी बसपा, दो विधायक समेत छह नाम तय

रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ की अब तक की पांचों विधानसभाओं में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने वाली बसपा ने एक बार नवंबर के चुनाव के लिए सक्रिय हो गई है। अब तक हर विस में उसके विधायक रहे हैं। बसपा, कांग्रेस, भाजपा को पीछे छोड़ते हुए करीब आधा दर्जन सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम तय कर लिया है। अब तक 6 सीटों पर सहमति बन गई है।यहां पर जय जैजेपुर से केशव चंद्रा ( दो बार से विधायक) बिलाईगढ़ से श्याम टंडन पामगढ़ से इंदू बंजारे (विधायक) का  नाम लगभग तय हैं। इसी तरह से बसपा के पूर्व अध्यक्ष रहे दाऊ राम रत्नाकर की पार्टी में वापसी के कर मस्तूरी से टिकट दी जा सकती हैं। वही अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा का नाम सामने आया हैं और शामली से डॉक्टर आनंद तिग्गा का नाम हो सकता हैं। बिलासपुर और जांजगीर चांपा जिले की क्षेत्रों की ज्यादातर घोषणा हो गई हैं।वहीं, बसपा ने आज अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news