ताजा खबर

बिलासपुर से लौट रहे कर्मचारी नेता घायल, एक से ज्यादा चोटिल
06-Aug-2023 9:02 PM
बिलासपुर से लौट रहे कर्मचारी नेता घायल, एक से ज्यादा चोटिल

डंपर ने कार को मारा 

रायपुर 6 मार्च। बिलासपुर से लौट रहे कर्मचारी नेताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारी नेता के घायल होने की खबर है। कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के पदाधिकारी बिलासपुर में आयोजित कर्मचारी संगठन के एक सम्मान समारोह में शिरकत करने गये थे।

कार्यक्रम के बाद जब सभी देर शाम रायपुर लौट रहे थे, तो सरगांव के पास कर्मचारी नेताओं की कार को डंपर ने जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। घटना घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। और इसमें फेडरेशन के संरक्षक अजय तिवारी, महामंत्री उमेश मुदलियार, कोषाध्यक्ष आलोक जाधव, सीएल दुबे दुर्घटना में घायल हो गये।

हादसे में अजय तिवारी ज्यादा चोटिल हैं, जिन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रायपुर से पहले सभी को सरगांव के एक हॉस्पीटल में  प्रारंभिक उपचार के बाद सभी रायपुर रवाना हुए। अजय तिवारी को पैर में ज्यादा चोट आयी है। फिलहाल डाक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अन्य घायलों की स्थिति अभी ठीक है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news