ताजा खबर

धर्मजीत सिंह के कल भाजपा में शामिल होने की चर्चा
12-Aug-2023 10:00 PM
धर्मजीत सिंह के कल भाजपा में शामिल होने की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह के रविवार को भाजपा में शामिल होने की चर्चा है। कहा जा रहा है कि धर्मजीत सिंह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के समक्ष भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

धर्मजीत सिंह जनता कांग्रेस के नेता रहे हैं, और उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा चल रही थी।

धर्मजीत सिंह ने आज शाम पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात भी की है। उनके साथ पूर्व विधायक देवजी पटेल भी थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news