ताजा खबर

हाईवा ने बाइक सवारों को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-पत्नी घायल
21-Aug-2023 1:55 PM
हाईवा ने बाइक सवारों को पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, पति-पत्नी घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 21 अगस्त।
तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला की मौत हो गई, वहीं बाइक के चालक और उसकी पत्नी बुरी तरह घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पकरिया, अकलतरा के सनत साहू का बिलासपुर के चिंगराजपारा, सरकंडा में ससुराल है। रविवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। आज सुबह वह अपनी पत्नी और उसकी बड़ी बहन शारदा साहू (40 वर्ष) को लेकर बाइक से घर वापस जाने के लिए निकला। दयालबंद में शीतला माता मंदिर के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। तीनों बाइक सवार नीचे गिर पड़े। पीछे बैठी शारदा साहू हाईवा के चक्के के नीचे आ गई।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शारदा साहू को मृत घोषित कर दिया। घायल पति-पत्नी का इलाज चल रहा है। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बीच हाईवा छोड़कर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news