ताजा खबर

विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ रवाना
20-Mar-2024 8:24 PM
विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ रवाना

यह प्रचार का नही, विश्वास का रथ है-किरण देव

रायपुर, 20 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं लोकसभा  चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने  बुधवार शाम ठाकरे परिसर में विकसित भारत संकल्प एलईडी रथ  रवाना किया। एलईडी रथ के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में मोदी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर रही हैं।  देव ने आज 22 एलईडी वाहनों को पूजा के उपरांत रवाना किया इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरवरी में ही इस अभियान के तहत 11 वाहनों को रवाना कर दिया था ।आज इस अभियान को भाजपा ने विस्तार करते हुए प्रचार अभियान और तेज कर दिया हैं।

 देव ने कहा कि भाजपा का एलईडी प्रचार वाहन प्रदेश के कोने कोने तक मोदी और  साय का संदेश लेकर जनता के बीच पहुंचेगा। इस अभियान के माध्यम से सभी लोकसभा के शक्ति केंद्र तक गांव गांव तक जन जन तक भाजपा का प्रचार वाहन पहुंचेगा और केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचेगी साथ ही सभी वाहनों में हमने सुझाव पेटी की व्यवस्था की हैं जिसके माध्यम से जनता सुझाव दे सकती हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा की जनता का सुझाव आवश्यक हैं और हमारा नारा भी हैं सबका साथ सबका विकास सब का प्रयास और सब का विश्वास और हमने देश की जनता और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि इन रथों के साथ ही प्रचार के हर एक मध्यम से भाजपा जनजन तक पहुंच रही हैं 

इस दौरान  प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ,प्रदेश कार्यालय मंत्री नरेशचंद्र गुप्ता,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल, एलईडी वाहन प्रचार अभियान के संयोजक संजुनारायण सिंह ठाकुर, सहसंयोजक अमित मैशेरी,  प्रदेश प्रवक्ता उमेश घोरमोड़े, अमरजीत सिंह छाबड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी मितुल कोठारी, आईटी सेल प्रभारी सुनील पिल्लई सहित  कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news