ताजा खबर

भाजपा ने ही बढ़ाया नक्सलवाद-शुक्ला
22-Apr-2024 5:03 PM
भाजपा ने ही बढ़ाया नक्सलवाद-शुक्ला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अप्रैल।
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला ने केन्द्रीय मंत्री अमित शाह के नक्सवाद को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही नक्सलवाद को बढ़ावा दिया है। जबकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व नक्सल हिंसा में शहीद हुआ था। 

श्री शुक्ला ने राजीव भवन में मीडिया से चर्चा में कहा कि नक्सलवाद पर बिल्कुल भी राजनीति नहीं की जानी चाहिए। 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवाद और नक्सलवाद के बढऩे के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया था। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में भाजपा के शासनकाल में बढ़ा था। यहां चार जिले से बढक़र 14 जिले नक्सल प्रभावित थे। भूपेश बघेल की सरकार ने इसको खत्म किया। 

भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्यों को लापता बताए जाने पर राजीव शुक्ला ने कहा कि वो राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के मुद्दे उठाते रहे हैं। यही नहीं,   वो विधानसभा चुनाव में भी प्रचार के लिए आए थे। लेकिन भाजपा के सांसद कहां थे, इसकी जानकारी उनकी पार्टी के लोगों बताना चाहिए। 

शुक्ला ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए बड़े नेताओं का प्रवास हो रहा है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी की सभा हो चुकी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी प्रचार के लिए आने वाले हैं। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news