राष्ट्रीय

नूडल्स के पैकेट में छुपाए गए साढ़े छह करोड़ रू के हीरे और सोना बरामद; चार गिरफ्तार
23-Apr-2024 1:49 PM
नूडल्स के पैकेट में छुपाए गए साढ़े छह करोड़ रू के हीरे और सोना बरामद; चार गिरफ्तार

मुंबई, 23 अप्रैल सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई हवाई अड्डे पर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गए हीरे और यात्रियों के शरीर के अंगों और उनके सामान में छिपाया गया सोना जब्त किया है, जिनकी कुल कीमत 6.46 करोड़ रुपये है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने सोमवार देर रात जारी की गई एक विज्ञप्ति में बताया कि सप्ताहांत में चार यात्रियों के पास से 4.44 करोड़ रुपये मूल्य का 6.815 किलोग्राम से अधिक सोना और 2.02 करोड़ रुपये के हीरे जब्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा मुंबई से बैंकॉक की ओर जा रहे एक भारतीय नागरिक की तलाशी लेने पर उसके ट्रॉली बैग के अंदर नूडल्स के पैकेट में छिपाए गये हीरे बरामद हुए थे। वह हीरे की तस्करी करने के प्रयास में था।

अधिकारी ने बताया कि बाद में यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि इसी तरह कोलंबो से मुंबई की यात्रा कर रहे एक विदेशी नागरिक को मुंबई हवाई अड्डे पर रोका गया। उसने अपने अंत: वस्त्र में कुल 321 ग्राम सोना छुपाया हुआ था।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इसी तरह दस भारतीय नागरिकों को भी रोका गया था और उनके पास से कुल 6.199 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कुल कीमत 4.04 करोड़ रुपये थी। उन्होंने सोने को अपने मलाशय और सामान में छुपाया हुआ था।  (भाषा)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news