ताजा खबर

कांग्रेसी भ्रम में नहीं आएगी जनता, मोदी और भाजपा को देगी आशीर्वाद – साय
04-May-2024 11:21 AM
कांग्रेसी भ्रम में नहीं आएगी जनता, मोदी और भाजपा को देगी आशीर्वाद – साय

‘छत्तीसगढ़’ संवादाता

बिलासपुर, 4 मई। तखतपुर के परसदा (भरनी) में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के प्रचार के लिए आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के कारण आदिवासियों का उत्थान हुआ है। देश के सर्वोच्च पद पर आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू विराजमान हैं और छत्तीसगढ़ में पहली बार एक आदिवासी के बेटे को मुख्यमंत्री बनाया गया है। देश के 12.5 करोड़ आदिवासियों को पीएम मोदी आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन कांग्रेस आज जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम फैला रही है। महतारी वंदन, कृषक उन्नति जैसी हमारी जनहितैषी योजनाओं को बंद हो जाने के साथ संविधान से छेड़छाड़ और आरक्षण खत्म कर देने का आरोप भाजपा पर लगा रही है। उन्होंने एक मुख्यमंत्री होने के नाते न ही कोई योजना के बंद होने और न ही कभी आरक्षण खत्म होने की बात जनता से कही। साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को साल में एक लाख देने की बात कहकर फॉर्म भरवा रही है, लेकिन कांग्रेस के सरकार में आने की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। इसलिए जनता का उस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ करना है। मोदी की कार्ययोजनाओं में देश और गरीबों के विकास के लिए अभी बहुत कुछ है। भाजपा जो कहती है वो पूरा भी करती है, कांग्रेस की तरह झूठ नहीं बोलती।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news