ताजा खबर

वन कर्मचारी संघ के अजित दुबे प्रदेश अध्यक्ष बने
05-Oct-2024 4:40 PM
वन कर्मचारी संघ के अजित दुबे प्रदेश अध्यक्ष बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 5 अक्टूबर । रविवार को पंडरी वन परिसर में हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में अजित दुबे रायपुर को 55 वोट  पाकर अध्यक्ष चुन लिए गए । दुबे ने अकेले दो दावेदारों के बराबर मत हासिल किया। उनके  प्रतिद्वंद्वियों  वेद शर्मा को 24 वोट हरीश कोडपी को 13 तथा पवन रूपलिया को 17 वोट मिले ।इस प्रकार  आसान मुक़बाले मे अजित दुबे भारी मतों से विजयी रहे‌  कर्मचारी नेता पवन पिल्लै संतोष सामंत राय विनोद मिश्रा मनीष कुशवाहा मनमोहन बारले सावन साहू तरुण रजक, अजफाज खान और अन्य ने नतीजों के बाद जमकर जश्न मनाया। दुबे जल्द ही अपनी कार्यकारिणी गठित करेंगे ।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news