ताजा खबर

नदी पार करती बालिका व 2 महिलाएं बहीं, एक शव बरामद
06-Jul-2020 2:33 PM
नदी पार करती बालिका व 2 महिलाएं बहीं, एक शव बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नारायणपुर, 6 जुलाई।
आज सुबह नदी पार करते हुए 14 साल की बालिका व 2 महिलाएं बह गई। जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है। मौके पर धनोरा पुलिस और आईटीबीपी के जवान बचाव में लगे हंै। धनोरा थाने क्षेत्र की घटना है।

जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर पर स्थित ओरछा मार्ग पर धनोरा के पास माड़ीन नदी पार करती 14 साल की बालिका व 2 महिलाएं बह गईं। जिसमें से एक महिला का शव एक किमी पर नदी किनारे पेड़ से फंसा हुआ मिला।

बताया जाता है कि झारा गांव की 7 महिलाएं व 14 साल की बालिका निजी काम से रविवार को नदी पार कर दूसरे गांव गई थी। रात को बारिश होने पर वहीं रूक गईं। आज सुबह अपने गांव जाने नदी पार करने लगीं। शुरूआत में घुटने तक पानी था। बीच नदी में पानी बढ़ गया, जिससे बालिका व 2 महिलाएं बह गईं, जिसे देखकर अन्य महिलाएं वापस लौट गईं। घटना की जानकारी मिलने पर धनोरा पुलिस और आईटीबीपी के जवान बचाव में लगे हंै। ज्ञात हो कि माड़ीन नदी अबुझमाड़ की लाइफलाइन है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news