ताजा खबर

सिपाही के पिता का नक्सल अपहरण
07-Jul-2020 1:27 PM
सिपाही के पिता का नक्सल अपहरण

साल भर पहले समर्पण कर भर्ती हुआ था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा/किरंदुल, 7 जुलाई।
बीती रात किरंदुल थाना से 15 किमी की दूरी पर गांव से नक्सलियों ने सिपाही के पिता का अपहरण कर लिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। एसपी अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अजय तेलाम करीब साल भर पहले समर्पण कर पुलिस में भर्ती हुआ था, इससे नक्सली उससे नाराज थे।

बताया जा रहा है कि बीती रात दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल में पदस्थ पुलिस जवान अजय तेलाम के गांव गुमियापाल में 50 की संख्या में हथियारबंद नक्सली आए। अजय के पिता लछु तेलाम (50) को घर से नक्सली उठाकर ले गए। लछु की पत्नी ने बहुत रोकने की कोशिश की, पर नक्सली नहीं माने। छुड़ाने पीछे-पीछे जाने लगी तो नक्सलियों ने उसे रास्ते से भगा दिया और उसके पिता को ले गए हैं। घटना के समय पुलिस ड्यूटी में गया था। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों के चेहरे में खौफ दिखाई दे रहा है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने टीमें बनाई है और उनकी खोजबीन चल रही है। उधर अजय भी अपने संपर्कों के आधार पर खोजबीन में लगा है। उसने अपील की है कि नक्सली उसके माता-पिता को मानवता के आधार पर छोड़ दें।

दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सली कमांडर कमलेश व अन्य के खिलाफ किरंदुल थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news