ताजा खबर

रमन के खिलाफ ईओडब्ल्यू में शिकायत, एफआईआर की मांग
07-Jul-2020 2:27 PM
रमन के खिलाफ ईओडब्ल्यू में  शिकायत, एफआईआर की मांग

चुनाव में संपत्ति की गलत जानकारी का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 जुलाई।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू में आज एक शिकायत दर्ज कराई गई हैं। कांग्रेस नेता विनोद तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ यह शिकायत दर्ज कराते हुए उन पर अपने 15 साल के कार्यकाल में आय से अधिक संपत्ति हासिल करने और चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शपथ पत्र की प्रतिलिपि दिखाते उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव तिवारी ने ईओडब्ल्यू में दर्ज शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जो शपथ पत्र दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी आय की गलत जानकारी दी है, जबकि 15 साल के कार्यकाल में पूर्व सीएम रमन सिंह ने आय से अधिक चल-अचल संपत्ति हासिल की है। इसी तरह उनके बेटे अभिषेक  सिंह ने भी अपने कार्यकाल में अनुपातहीन संपत्ति बनाई है।
 
उन्होंने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने चुनाव आयोग के सामने अपनी व अपने परिवार की चल-अचल संपत्ति की भ्रामक जानकारी दी है, जबकि वास्तविकता कुछ अलग ही है। उन्होंने प्रदेश की जनता को गुमराह कर आय से अधिक संपत्ति बनाने वाले सीएम के खिलाफ जांच की मांग की है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news