मनोरंजन

वरूण धवन की मां का किरदार निभायेगी नीतू सिंह
19-Aug-2020 2:13 PM
वरूण धवन की मां का किरदार निभायेगी नीतू सिंह

मुंबई, 19 अगस्त (वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह आने वाली फिल्म में वरूण धवन की मां का किरदार निभाती नजर आयेंगी।

ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू सिंह ने पहली बार फिल्म साइन की है। बताया जा रहा है कि नीतू सिंह ने राज मेहता की फिल्म के लिए हां कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि नीतू फिल्म में वरुण धवन की मां का किरदार निभाएंगी, जबकि अनिल कपूर नीतू कपूर के पति यानी वरुण के पिता के रुप में नजर आएंगे। यह रोमांटिक फिल्म अक्टूबर के आखिरी तक या नवंबर में फ्लोर पर आ सकती है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म नॉर्थ इंडिया की कहानी पर आधारित है और यह फिल्म गुड न्यूज का सीच्ल नहीं है। इस फिल्म की कहानी काफी अलग है। नीतू कपूर सिंह अंतिम बार वर्ष 2013 में प्रदर्शित फिल्म ‘बेशर्म’ में नजर आई थीं, जिसमें रणबीर कपूर और ऋषि कपूर भी थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news