खेल

मैं गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था : धोनी
03-Oct-2020 8:58 AM
मैं गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था : धोनी

दुबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)| चेन्नई सुपर किंग्स को शुक्रवार को आईपीएल-13 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई को सात रनों से हरा दिया।

इस मैच में धोनी अंत तक खड़े रहे लेकिन नाबाद 47 रन बनाने के बाद भी टीम को जीत नहीं दिला पाए वो भी तब जब आखिरी ओवर एक युवा गेंदबाज अनुभवहीन अब्दुल समद के पास था। मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहे थे।

इस बीच धोनी को थकान के कारण काफी परेशान होते हुए भी देखा गया।

धोनी ने कहा, "मैं काफी गेंदों को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था, शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। मैदान को देखते हुए यह दिमाग में चल रहा था।"

अपनी तबीयत को लेकर धोनी ने कहा, "मैं ठीक हूं। इस तरह की परिस्थितियों में गला सूखता है।"

चेन्नई ने सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद वह लगातार तीन मैच हार गई है और यह 2014 के बाद से पहली बार हुआ है कि चेन्नई लगातार तीन मैच हारी है।

इस पर धोनी ने कहा, "काफी पहले हम लगातार तीन मैच हारे थे. हमें कैच पकड़ने होंगे, नो गेंद नहीं फेंकनी होंगी। कई बार हम ज्यादा ढीले हो जाते हैं। हमारे दो ओवर अच्छे गए लेकिन कुल मिलाकर हम कुछ और बेहतर कर सकते थे। कोई भी कैच छोड़ना नहीं चाहता, लेकिन इस स्तर पर आपको देखना होगा कि इस तरह के कैच लिए जाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news