खेल

अब्दुल समद पर मुझे उन पर भरोसा था-वार्नर, मैं गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था-धोनी
03-Oct-2020 4:02 PM
अब्दुल समद पर मुझे उन पर भरोसा था-वार्नर, मैं गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था-धोनी

दुबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। डेविड वार्नर ने उस समय सभी को हैरानी में डाल दिया जब उन्होंने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल-13 के मैच में युवा लेग स्पिनर अब्दुल समद को महेंद्र सिंह धोनी के सामने आखिरी ओवर दिया।  मैच के बाद वार्नर ने अपने फैसले पर कहा कि उनको समद पर भरोसा था।

19वें ओवर की दूसरी गेंद फेंकते हुए भुवनेश्वर कुमार चोटिल हो गए थे। इस कारण यह ओवर खलील अहमद ने पूरा किया और आखिरी ओवर समद के हिस्से आया।

वार्नर ने कहा, मैंने उनका साथ दिया। मेरे पास विकल्प भी नहीं थे। खलील ने पांच गेंदें फेंकी। हमारी कोशिश उसी ओवर में मैच खत्म करने की थी। अभिषेक शर्मा को ओवर दे सकता था  लेकिन समद की लंबाई और जिस तरह की वो गेंदबाजी कर रहे थे उसी कारण मैं उनके साथ गया।

इस मैच में हैदराबाद को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में दो युवा खिलाडिय़ों प्रियम गर्ग और अभिषेक का हाथ रहा। इन दोनों ने 77 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति में से निकाला और ऐसा स्कोर दिया जिसका टीम बचाव करने में सक्षम थी।

युवाओं को लेकर वार्नर ने कहा, हमारे खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं यह देखकर खुश हूं। मैंने इन युवाओं को यही संदेश है कि अपना खेल खेलो। यह उनके लिए मुश्किल होने वाला है। मैंने उनसे पूछा था कि एक अच्छा स्कोर क्या होगा। उन्होंने कहा कि 150, लेकिन हम 160-170 के बीच में पहुंचे।

मैच के बाद धोनी ने कहा कि वह गेंद को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहे थे। इस बीच धोनी को थकान के कारण काफी परेशान होते हुए भी देखा गया।

धोनी ने कहा, मैं काफी गेंदों को बल्ले के बीचोंबीच नहीं ले पा रहा था, शायद गेंद को ज्यादा जोर से मारने की कोशिश कर रहा था। मैदान को देखते हुए यह दिमाग में चल रहा था। अपनी तबीयत को लेकर धोनी ने कहा, मैं ठीक हूं। इस तरह की परिस्थितियों में गला सूखता है।

चेन्नई ने सीजन की शुरुआत मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद वह लगातार तीन मैच हार गई है और यह 2014 के बाद से पहली बार हुआ है कि चेन्नई लगातार तीन मैच हारी है।  इस पर धोनी ने कहा, काफी पहले हम लगातार तीन मैच हारे थे। हमें कैच पकडऩे होंगे, नो गेंद नहीं फेंकनी होंगी। कई बार हम ज्यादा ढीले हो जाते हैं। हमारे दो ओवर अच्छे गए लेकिन कुल मिलाकर हम कुछ और बेहतर कर सकते थे। कोई भी कैच छोडऩा नहीं चाहता, लेकिन इस स्तर पर आपको देखना होगा कि इस तरह के कैच लिए जाएं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news