खेल

भारत के नाम टेस्ट इतिहास का चौथा न्यूनतम स्कोर
19-Dec-2020 1:19 PM
भारत के नाम टेस्ट इतिहास का चौथा न्यूनतम स्कोर

नई दिल्ली, 19 दिसम्बर|  भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथा सबसे कम स्कोर बनाया है। भारतीय पारी एडिलेड ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को 36 रनों पर ही ढेर हो गई। यह भारत का टेस्ट की एक पारी में सबसे कम स्कोर है। स्कोर जब 36 रनों पर नौ विकेट था तब मोहम्मद शमी को दाहिने हाथ पर गेंद लगी और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए और इसी के साथ पारी समाप्त हो गई।

टेस्ट की एक पारी में यह चौथा सबसे कम स्कोर है। इस सूची में नंबर-1 पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम 25 मार्च, 1955 को इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड में एक पारी में 26 रन ही बना पाई थी।

दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका है जो टेस्ट में दो बार 30-30 रनों पर ऑल आउट हुई है। पहले 13 फरवरी, 1896 को पोर्ट एलिजाबेथ में इंग्लैंड के खिलाफ तो दूसरी बार 14 जून, 1924 को बमिर्ंघम में भी इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका 30 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी।

तीसरे नंबर पर भी दक्षिण अफ्रीका है जो एक अप्रैल, 1899 को इंग्लैंड के खिलाफ केपटाउन में एक पारी में 35 रन ही बना पाई थी।

चौथे नंबर दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया संयुक्त रूप से भारत के साथ हैं। दक्षिण अफ्रीका ने 12 फरवरी, 1932 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 36 रन बनाए थे। आस्ट्रेलिया ने 29 मई,1902 को इंग्लैंड के खिलाफ बमिर्ंघम में एक पारी में 36 रन बनाए थे।

इन दोनों के बाद भारत है जिसने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ विकेट खोकर 36 रन बनाए और मोहम्मद शमी रिटायर्ड हर्ट हुए इसी कारण भारतीय पारी समाप्त मानी गई। भारतीय पारी में कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका और यह भी एक रिकार्ड ही है। टेस्ट इतिहास में इससे पहले ऐसा सिर्फ एक बार ही हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news