छत्तीसगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मार्च। अग्रसेन भवन अंबिकापुर में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वन ठेकेदार संघ सरगुजा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज सहित अन्य समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए। लोगों ने आपस में फूलों की होली खेलकर सौहाद्रपूर्ण होली मनाया।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, श्रीनिवाश केडिया, रमेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल भूटिया,रामचंद अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,जय भगवान अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राम अग्रवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,11मार्च। छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के आवाहन पर कल 12 मार्च को रायपुर राजधानी के नवारायपुर तूता धरना स्थल पर अनियमित कर्मचारी अपनी जायज मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे।
अनियमित कर्मचारी महासंघ के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू तथा कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि 10 दिन में नियमितीकरण का वादा कर अनियमित कर्मचारियों के मतदान से बनी सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपने बजट भाषण में अनियमित कर्मचारियों के संबंध में कोई घोषणा न कर उनके साथ छलावा किया गया। मुख्यमंत्री का सदन में यह कहना कि 24 विभागों की जानकारी आई है, 328 विभाग की जानकारी नहीं आई है। यह लाखों अनियमित कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी है।कर्मचारी नेता विजय झा ने कहा है कि स्कूल सफाई कर्मचारी, रसोईया मध्यान भोजन कर्मचारी, मितानिन जिन्हें बेरोजगारी भत्ता 2500 से कम मानदेय मिल रहा है, अब नौकरी छोडक़र बेरोजगारी भत्ता लेने के लिए तत्पर हैं। राज्य सरकार ने स्कूल सफाई कर्मचारियों को मात्र ?245 रसोईया मध्यान भोजन कर्मचारियों को मात्र ?300 और विगत 7 वर्षों से नगर सैनिकों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई थी अब मात्र ?200 वृद्धि कर इन कर्मचारियों के साथ में भयंकर धोखेबाजी की गई है। मुख्यमंत्री का कहना की जानकारी विभागों से अप्राप्त है। जिन विभागीय अधिकारियों ने जानकारी नहीं दी उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। राजधानी में दो दिन पहले होली मनाई गई। लोग होली मनाने में व्यस्त थे। और इसी बीत राजेंद्र नगर इलाके में सुने मकान में चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर रखा सोना,चांदी का जेवर और हॉल में रखा टीवी को चोरी कर ले गया।
उमा शर्मा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज की वह राजेंद्रनगर जनता क्वाटर महावीर नगर में रहती है। और 8 को उसका पूरा परिवार होली मनाने बाहर गए हुए थे। जहां पर वे 7 को ही मकान में ताला लगाकर बाहर चले गए। जिसके बाद 9 को घर वापस आने पर देखा की उसके मकान में लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी खुली और उसमें रखा सोना, चांदी के जेवर और हॉल में लगा टीवी नहीं था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उमा शर्मा ने थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर वहीं पास में लगे सीसीटीव्ही कैमरे की रिर्काडिंग से अज्ञात आरोपी की पहचान कर तलाश कर रही है।
इधर सरस्वती नगर इलाके में घर की बाहर रखी बाईक की चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर बाईक का लाक खोल उसे चूरा ले गया। साईनाथ कालोनी कोटा निवासी जी शंकर राव ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कि मंगलवार को उसने अपनी बाईक सीजी 04 एलके 6718 को घर के बाहर खड़ी किया हुआ था। जिसके बाद वह घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाईक वहां नहीं मिला आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला ।पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर अज्ञात चोर की तलाश कर रही है।
चेट्रीचंड महोत्सव-कार्यक्रमों में दिग्गज जुटेंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मार्च। चुनावी साल में सामाजिक कार्यक्रमों पर भाजपा, और कांग्रेस के लोगों की नजर है। इन कार्यक्रमों में दोनों ही दल के दिग्गज नेताओं को लाने की होड़ मची है। इसी कड़ी में चेट्रीचंड के कार्यक्रमों में सिंधी समाज को साधने के लिए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फण्डवीस, और सीएम भूपेश बघेल भी तैयार हैं।
सिंधी समाज का प्रमुख धार्मिक कार्यक्रम भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के मौके पर चेट्रीचंड कार्यक्रमों की जोरशोर से तैयारी चल रही है। प्रदेश में सिंधी समाज के लोगों की संख्या 5 लाख के आसपास है, और करीब आधा दर्जन विधानसभाओं में प्रभावी भूमिका में है। ऐसे में इस बार चुनाव के चलते कार्यक्रमों में दोनों ही दलों के प्रमुख नेताओं की सक्रियता दिख रही है।
शंकर नगर सिंधी पंचायत ने तो चेट्रीचंड महोत्सव से पहले चेट्रीचंड जो मेलो का आयोजन किया है। इसमें महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फण्डवीस भी पहुंच रहे हैं। इसमें सांसद सुनील सोनी के अलावा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे, और स्थानीय विधायक के नाते कुलदीप जुनेजा को आमंत्रित किया गया है।
चेट्रीचंड महोत्सव की शोभायात्रा में सीएम भूपेश बघेल, और भाजपा के तमाम बड़े नेता अलग-अलग मंचों पर नजर आ सकते हैं। सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी, आनंद कुकरेजा, और कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ यात्रा को भव्य रूप देने में लगे हैं।
सुंदरानी तो एक बार सीएम से मिल आए हैं। साथ ही पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को भी आमंत्रित किया जा रहा है। वैसे तो सालों से शोभायात्रा के कार्यक्रम गैर राजनीतिक रहते हैं, लेकिन इस बार चुनाव के चलते समाज के साथ-साथ दूसरे वर्गों के टिकट के दावेदार भी समाज के लोगों को साधने के लिए महोत्सव में बढ़चढक़र हिस्सा लेने के उत्सुक दिख रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार का आयोजन पहले की तुलना में ज्यादा भव्य होगा।
महासमुंद,11 मार्च। विश्व ग्लाकोमा सप्ताह राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 12 मार्च से 18 मार्च 2023 तक विश्व ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाएगा। प्रति वर्ष मार्च के द्वितीय सप्ताह में ग्लाकोमा सप्ताह मनाया जाता है। जिसके तहत् ग्लाकोमा (काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान कर उनका उपचार किया जाता है और आंखों में आने वाले स्थायी दृष्टिहीनता को दूर किया जा सकता है।
निलेश क्षीरसागर कलेक्टर महासमुंद एवं डॉ.एस.आर.बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार, डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन, नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्वनियंत्रण) के मार्गदर्शन में रोहित कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से जनसामान्य को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ग्लाकोमा(काला मोतियाबिंद) के मरीजों की पहचान एवं उपचार की जानाकरी दी जाएगी।
इस दौरान समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ग्लाकोमा स्क्रीनींग कैम्प का आयोजन कर नेत्र परीक्षण किया जाएगा तथा 40 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का स्क्रीनींग किया जाएगा। इस अवसर पर नि:शुल्क चश्मा वितरण भी किया जाएगा।
ग्लाकोमा के संभावित मरीजों को जिला चिकित्सालय/मेडिकल कॉलेज/एन.जी.ओ. ओ उपचार हेतु रेफर किया जाएगा। वर्तमान स्थिति में डिजिटल माध्यम, सोसल मिडिया के माध्यम से लोगों में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर, लोकल ग्रामीण स्तर पर कार्यकताओं को शामिल कर उनके माध्यम से ग्लाकोमा की पहचान/उपचार आदि के बारे में बताए जाएंंगे। ताकि ग्लाकोमा से होने वाली स्थायी दृष्टिहीनता को रोका जा सके।
डाक्टरों के अनुसार मोतियाबिंद की तरह ही ग्लाकोमा एक ऐसी आंखों की बिमारी है,जिससे आंखों की रोशनी धीरे-धीरे चली जाती है और लोग अंधे हो जाते हैं। समय पर ग्लाकोमा के रोगी की पहचान एवं उपचार नहीं होने पर व्यक्ति स्थाई रूप से अंधे हो जाते हंै। इसका समय पर पहचान एवं उपचार जरूरी है। इसके लिए 40 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति अपने आस-पास के स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर प्रतिवर्ष आंखों की जांच अनिवार्य रूप से करावें। यह सुविधा जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध है।
रायपुर, 11मार्च। संघर्षशील पे्ररक,पंचायत कल्याण संघ शनिवार को बुढ़ा तालाब धरना स्थल में अपनी एक सूत्रीय मांगों को लेकर प्रेरक,पंचायत संघ एक दिवसीय धरना पर है। प्रेरक,पंचायत संघ ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा कराने की मांग को लेकर सैकड़ों कर्मचारी आज धरने पर है। उनकी मांगे है कि सरकार पंचायत में कार्यरत प्रेरक कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर शिक्षा विभाग या पंचायत स्तर पर नियमितीकरण करे। शासन के विभिन्न विभागों में भर्तीयों पर प्रेरकों को अनुभव के आधार पर छुट प्रदान करे। और सरकार अपने घोषणा पत्र में किए वादे पर 25 सौ तक का बेरोजगारी भत्ता के लिए आग्रह किया है।
45 दिन में ठगे 10.50 लाख
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11मार्च। मोवा इलाके में रहने वाले शख्स से शेयर मार्केट में पैसा लगा कर दूगुना मुनाफा का झांसा देकर लाखों रूपए की ठगी हो गई। आरोपी अजय दुड्डमोरे ने डेढ़ गुना पैसा देने का प्रलोभन देकर प्रार्थी से 10 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की।
पुलिस के मुताबिक दुबे कालोनी में रहने वाले रविश जैन से धोखाधड़ी मामले में उसके ही परिचित ने शेयर बाजार में पैसा लगाने और साल भर बाद डबल मुनाफा देने का झांसा देकर प्रार्थी से लाखों रूपए एंठ लिए। बताया जा रहा है कि मामला 11 अक्टूबर2021 का है जब रविश के ही परिचय के ही रहने वाले अजय ने उसे शेयर बाजार के बारे में बताया और पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की बात कही। इस बात पर रविश उसके झांसा में बा गया। और शेयर बाजार में पैसा लगाने दे दिए। कुछ दिनों बाद अजय में फिर मुनाफे की बात कह कर उससे पैसा लिया। इस प्रकार उसने कई बार में 10 लाख 50 हजार रूपए वसूल कि या। दो साल बीत जाने के बाद अब तक शेयर बाजार का पैसा नहीं मिलने पर रविश ने अजय को फोन कर पूछे जाने पर बाजार मंदी का होना बताया। कम्पनी का शेयर के बारे में जानकारी लेने पर टालमटोल करने लगा। जिस पर ठगी होने की शक में रविश ने 10 मार्च को थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11मार्च। केंद्र सरकार ने आज राज्य सरकारों को 1,40,318 करोड़ रुपये के कर अंतरण की 14वीं किस्त जारी कर दी। पूर्व में यह राशि 70 हजार करोड़ रुपए तक जारी की जाती थी। यह राज्यों के पूंजीगत और विकासात्मक व्यय में तेजी लाने के लिए उन्हें व्यापक सहयोग देने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
छत्तीसगढ़ को 4827 करोड़ रुपए मिले हैं। वित्त वर्ष के अंतिम वर्ष में मिली यह राशि सरकार के खजाने को मजबूत करेगी। वहीं इस माह के लिए रिजर्व बैंक को सूचित किए गए कर्ज की दो किश्त लेने् की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। यह राशि प्रदेश में लगने वाले केंद्रीय करों में से मिलने वाली 41 प्रतिशत की हिस्सेदारी का है।
राज्य कुल (करोड़ रुपये में)
1 आंध्र प्रदेश 5474, 2 अरुणाचल प्रदेश 2491, 3 असम 4417, 4 बिहार 14232, 5 छत्तीसगढ़ 4827, 6 गोवा 546, 7 गुजरात 4929, 8 हरियाणा 1546, 9 हिमाचल प्रदेश 1177, 10 झारखंड 4681, 11 कर्नाटक 5125, 12 केरल 2705, 13 मध्य प्रदेश 11108, 14 महाराष्ट्र 8954, 15 मणिपुर 1009, 16 मेघालय 1088, 17 मिजोरम 705, 18 नगालैंड 802, 19 ओडिशा 6399, 20 पंजाब 2561, 21 राजस्थान 8535, 22 सिक्कम 545, 23 तमिलनाडु 5769, 24 तेलंगाना 2682, 25 त्रिपुरा 1003, 26 उत्तर प्रदेश 24783, 27 उत्तराखंड 1583, 28 पश्चिम बंगाल 10642, कुल 140318.
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी ने बस्तर के पूर्व सांसद व जनप्रिय नेता स्व. बलीराम कश्यप को पुण्यतिथि पर याद किया। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
राजमहल के समीप स्व. बलीराम कश्यप की स्थापित आदमकद प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया व दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम कश्यप जननेता थे, जो हमेशा जनता से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते थे और बस्तर का सतत विकास ही उनका संकल्प व सपना था, जिसे साकार करने भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्पित हैं।
पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि स्व. बलीराम सदैव कार्यकर्ताओं के आदर्श रहेंगे, भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि बस्तर को विकास की दौड़ में अग्रणी रखने में स्व. बलीराम कश्यप का महती योगदान है, भाजपा कार्यकर्ता उनके बतायें मार्ग पर चलें, यही सच्ची श्रद्धांजलि है।
स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में माल्यार्पण व श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से किरण देव, लच्छूराम कश्यप,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग, अजय सिंह, संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी,आर्येन्द्र सिंह आर्य,मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, राजेश श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, खेमसिंह देवांगन, अतुल कौशल, दयावती देवांगन, माहेश्वरी ठाकुर आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11मार्च। गर्मी अब दिन ब दिन बढऩे लगी है। प्रदेश के कई जिले इन दिनों 33-35 डिग्री तापमान तक तपने लगे हैं। और सरकारी स्कूलों में प्रायमरी,मिडिल की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा को लेकर विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।पहली से लेकर आठवीं तक प्रदेश में 40 लाख से अधिक बच्चे अध्ययनरत हैं।
सूत्रों का कहना है कि 10-12 वी का बोर्ड परीक्षाएं 22-25 मार्च तक खत्म हो जाएंगी। उसके बाद प्रायमरी, मिडिल क्लास की परीक्षाएं लेकर बच्चों को बढ़ती गर्मी से राहत दी जा सकती है। लेकिन अफसरशाही के चलते स्कूल शिक्षा विभाग में अब तक इन परीक्षाओं को लेकर कोई हलचल नहीं है। दरअसल ये परीक्षाएं भी कब ली जाएं,यह स्कूल शिक्षा सचिव ही तय करते हैं। जबकि पूर्व में यह डीईओ तय करते थे। करीब 20-22 वर्षों से सचिव ही तय कर रहे हैं। और वे 15 अप्रैल के बाद ही परीक्षाएं तय करते हैं। तब तक एक्स्ट्रा क्लासेस के साथ पढ़ाई कराना होता है। और उस दौरान तक प्रदेश में गर्मी अपने चरम पर होती है। इससे ग्रामीण इलाकों में बच्चों के लिए स्कूल जाना बड़ा दुश्कर होता है। इस तरह से अफसरशाही के चलते भीषण गर्मी में बच्चों पर परीक्षा का दबाव बना रहेगा।
जगदलपुर, 11 मार्च। संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने गुरुवार शाम क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के आवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। उनके यशस्वी व सुखद जीवन की कामना कर सीएम भूपेश बघेल के दंतेवाड़ा प्रवास की चर्चा भी की।
इस दौरान श्री जैन के साथ पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, ओंकार जसवाल, गौरनाथ नाग, सूर्या पानी, अनिल बवेजा, मिन्टू कर, बलजीत शर्मा, राजेश अहिर, दंतेश्वर राव, संतोष सिंह, योगेश पाणिग्राही, अब्दुल सईद, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर,11 मार्च। हस्तशिल्प विभाग के द्वारा महिला उत्थान कल्याण समिति के कोशिश से विभिन्न समूह की 20 महिलाओं को टेडी बेयर बनाने का प्रशिक्षण उदयपुर में दिया गया। उक्त प्रशिक्षण 7 दिसंबर 22 को प्रारंभ हुआ था जोकि 7 मार्च23 को समापन हुआ।
3 महीने तक चले प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने टेडी बियर बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। हस्तशिल्प विभाग के द्वारा महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर उनको आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी इसके अतिरिक्त महिला दिवस की बधाई भी दिया गया ।
हस्त शिल्प विभाग के रितेश दास ऑपरेटर एवं बड़े बाबू के द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। महिला उत्थान कल्याण समिति के अध्यक्ष संहिता महंत ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए और भी कार्यक्रम विभिन्न विभाग के साथ मिलकर आयोजित करेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे।
प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले महिलाओं में ,सुमित्रा दास, रायसमणि ,प्रियंका गुप्ता ,बृज मोती, कामनी, फुलसीता, सुमित्रा सिंह ,प्रीति सिंह, सुषमा सोनवाने ,गायत्री गुप्ता, प्रतिभा सिंह, चंद्रकला, सिदार, सुनीता शारदा सिंह, कुसुम जयसवाल , शांति सिंह इत्यादि शामिल थे।
कांग्रेस सरकार के आखिरी बजट में बस्तर की पूरी तरह उपेक्षा, विकास कार्य महज कागजों पर
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 11 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने जारी विज्ञप्ति में कहा है कि कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने चार साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ की जनता को सिर्फ छला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उनके शासनकाल का पेश किया गया अंतिम बजट निराशा को ही बढ़ाता है। बस्तर के संदर्भ में राज्य शासन के आखिऱी बजट में कुछ भी नहीं है। आदिवासियों से बैर रखने वाली कांग्रेस सरकार ने अपने अंतिम बजट में आदिवासी वर्ग की न कोई चिंता की है, न ही कोई योजना लायी है। यह आदिवासियों के हितैषी होने का झूठा दंभ भरने वाली कांग्रेस सरकार का असली चेहरा है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों में कांग्रेस के ही विधायक है, जिनमें मोहन मरकाम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है। इसके बाद भी भूपेश सरकार के बजट में बस्तर की पूरी तरह उपेक्षा की गयी है।
मौजूदा समय में बस्तर की स्वास्थ्य सुविधायें वेंटिलेटर पर है। दूरस्थ कोंटा क्षेत्र में 60 से अधिक आदिवासी ग्रामीण अज्ञात बीमारी से काल का ग्रास बने, पिछले वर्ष बस्तर जिले में डेंगू के कहर से दर्जनों मौतें हुई, दस हजार से अधिक लोग डेंगू के दंश से पीडि़त रहे। इन सभी कठिनाईयों को देखने के बाद भी बस्तर की बेहतरी के लिये कांग्रेस सरकार के बजट की झोली खाली रही। इससे ही कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व बस्तर के कांग्रेसी विधायकों का वजऩ स्पष्ट हो जाता है।
केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर में वनोपज तेंदू पत्ता की खरीदी में अनियमितता है, शिक्षा का हाल बेहाल है, विकास कार्य के नाम पर पुराने कार्यों में लीपापोती कर इतिश्री की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट चुनाव आधारित बजट है, जिसमें सिर्फ कोरी घोषणायें है और कुछ भी नहीं। मुख्यमंत्री यह बतायें कि चार साल के कार्यकाल में जो 36 वादे पूरे नहीं कर पाये, वो 6 महीने में कैसे पूर्ण होंगे।
झूठे वायदों की भी सीमा होती है।
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 11 मार्च। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने अपने पैतृक निवास में कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन में उस उनके क्षेत्र की जनता सहित कार्यकर्ता कांग्रेस के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री अनिला भेडिय़ा एक अलग ही अंदाज में देखने को मिला। मंत्री अनिला भेडिय़ा द्वारा क्षेत्रवासियों को होली के मनोरंजन के लिए विख्यात गायिका आरू साहू को भी बुलाया गया था।
इस आयोजन में अंचल के विख्यात गायिका आरु साहू ने समा बांधा। आरू साहू ने छत्तीसगढ़ी फाग गीत सहित अन्य पारंपरिक गीत गाकर सभी का मनोरंजन किया। क्षेत्र की जनता उनकी संगीत सुनकर झूमने लगे, वहीं मंच से अनिला भेडिय़ा सहित उनके समर्थकों ने भी विभिन्न गीत संगीत की प्रस्तुति दी। क्षेत्रवासी भी आरू साहू की संगीत पर जमकर थिरके नजर आए।
होली मिलन समारोह में मंत्री अनिला भेडिय़ा का अलग ही रूप देखने को मिला। यहां पर मंत्री अनिला भेडिय़ा क्षेत्रवासियों के साथ आरू साहू के संगीत पर झूमती हुई नजर आईं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिलकर उन्हें होली की बधाई देते नजर आए।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा विभिन्न रंगों में रंगी हुई नजर आई, उनके साथ जनता भी थिरक रहे थे। मंत्री अनिला भेडिय़ा ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम एकता और सौहार्द का पर्व है और यह पर्व हमें बुराई से अच्छाई की जीत की ओर ले जाता है।
मंत्री अनिला भेडिय़ा के आयोजन की चर्चा पूरे जिले भर में रही। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मंत्री का न्योता गया था और हजारों लोगों की भीड़ आयोजन में रही। उनके साथ स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष से लेकर उनके प्रतिनिधि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मंच पर थिरकते हुए नजर आए। छोटे से श्याम कन्हैया के संगीत पर सभी झूमे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। सांसद चुन्नी लाल साहू ने एक प्रेसवार्ता में कल कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का यह अंतिम बजट था। सासंद चुन्नी लाल साहू ने भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चन्द्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत गोल्डी, पवन साहू की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ के बजट पर पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि चलाचली की बेला में भूपेश सरकार ने जो बजट पेश किया है उससे लगता है कि उसने अपना भरोसा खो दिया है। बजट को भरोसे का कहकर राज्य सरकार द्वारा विज्ञापन जारी करना हास्यास्पद है। बजट में आधारभूत संरचना, विकास का अभाव है।
सांसद ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने 200 फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं रखा है। नशा रोकने के लिए बजट में कोई व्यवस्था नहीं है। रायपुर अटल नगर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा शुरू करने की घोषणा की है, लेकिन उसका कोई ब्लूप्रिंट प्रस्तुत नहीं किया गया है। दिशाहीन बजटमें शराब बंदी, नशा रोकने, राज्य के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया है। प्राचार्य विहीन महाविद्यालय की स्थापना औचित्यहीन है। शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान ही नहीं दिया गया है।
उन्होंने कहा कि स्वावलंबी गौठानों की संचालन समिति को देय मानदेय की राशि एक राजनीतिक लूट का हिस्सा है। शासकीय कोष का उपयोग सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं के रूप में दिलाने की घोषणा शासकीय धन का राजनीतिक लूट है। कर्मचारियों के दो साल का बकाया बोनस, 18 लाख रजिस्टर्ड बेरोजागी भत्ता, स्वसहायता समूहों के कर्ज माफी, प्रवेश कर, 2 लाख मकान का प्रावधान, संविदा शिक्षाकर्मियों की समस्या का निराकरण नहीं किया गया है। रायपुर-दुर्ग मेट्रो तो थोथी घोषणा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 11 मार्च। अग्रसेन भवन अंबिकापुर में बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त व अग्रवाल समाज के अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व वन ठेकेदार संघ सरगुजा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रवाल समाज सहित अन्य समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए। लोगों ने आपस में फूलों की होली खेलकर सौहाद्रपूर्ण होली मनाया।
इस अवसर पर अजय अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, श्रीनिवाश केडिया, रमेश अग्रवाल,संजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल,विकास अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल,मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल भूटिया,रामचंद अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,मुकेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,जय भगवान अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, आयुष अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राम अग्रवाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।
स्व सहायता समूह के महिलाओं के बने उत्पादों को सराहा
अंबुजा फाउंडेशन ने महिलाओं किया सम्मान, स्कूलों को वितरित किए कंप्यूटर व अन्य शिक्षण सामग्री
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 11 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर रजत बंसल ने अंबुजा सीमेंट द्वारा अर्जुनी में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में कलेक्टर रजत बंसल पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कार्यरत स्व सहायता समूह के दीदियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने कहा कि सरकार महिलाओं के रोजगार और आर्थिक स्थिति में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसका सही परिणाम भी देखने के लिए मिल रहा है आज महिलाएं पूर्ण रूप से सक्षम हो रही है। उनके द्वारा बनाए गए उत्पाद को देश विदेश में पहचान मिल रही है। महिलाओं का यह प्रयास बहुत ही अच्छा है जो ग्रामीण परिवेश में रहकर एक सफल उद्यमी बनकर उभर रही है.
इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा बनाया गए विभिन्न उत्पादों की स्टॉल लगाए गए कलेक्टर ने सभी स्टालों पर पहुंचकर महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली व स्वयं भी खरीदी की। इन उत्पादों को और अधिक पहचान मिले बिक्री हो इसके लिए अंबुजा फाउंडेशन को विशेष कार्य करने के निर्देश दिए।
स्कूलों को दिए गए कम्प्यूटर, टेबल फ्रिज सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री
इस कार्यक्रम के दौरान अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन द्वारा स्कूलों में आधुनिक शिक्षा पद्धति को बढ़ावा देने हेतु कंप्यूटर,टेबल फ्रिज व आवश्यक शैक्षणिक सामग्री दी गई स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित की जा रही स्वरोजगारोन्मुखी योजनाओं से ग्रामीण परिवेश में पली बड़ी महिलाओं में आत्म निर्भरता का बोध हुआ है। महिलाएं अब पारंपरिक उत्पादो को नए रूप में लाकर विशेष कार्य कर रहीं हैं । जो कि वर्तमान समय में महिलाओं की आत्म निर्भरता को उजागर करता है। प्रदेश सरकार स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है। यह जन कल्याणकारी अभियान के अन्तर्गत आजीविका एवं कौशल विकास के तहत कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की अनेक महिलाओं ने विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि समूह से जुडऩे से पूर्व उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति अच्छी नहीं थी,लेकिन समूह से जुडऩे के बाद उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्तर मे बड़ा बदलाव आया है। सामाजिक स्थिति अच्छी होने के साथ-साथ परिवार समाज एवं देश में उनकी महत्ता बढ़ी है। आजीविका मिशन के माध्यम से रोजगारोंमुखी प्रशिक्षण प्राप्त करके समूह एवं बैंक से ऋण प्राप्त करके अपना स्वयं का व्यवसाय संचालित कर रहीं है।
कार्यक्रम के दौरान सभी स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी साथ ही अपर कलेक्टर राजेन्द्र गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री रोमा श्रीवास्तव, जिला शिक्षा अधिकारी सीएस ध्रुव के साथ अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
राजनांदगांव, 11 मार्च। नगर निगम सीमा क्षेत्र में अनाधिकृत निर्माण की जानकारी लेकर उन्हेंं विधिवत वैध करने निगम प्रावधानों के अनुरूप नोटिस जारी किया जा रहा है। नोटिस उपरांत अनाधिकृत निर्माण को वैध नहीं कराने पर नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के निर्देश पर निगम का नजूल अमला ने स्टेडियम रोड स्थित दुकान व हमालपारा स्थित दुकान सील करने की कार्रवाई की।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि शासन द्वारा अनाधिकृत निर्माण को नियमितीकरण करने योजना प्रारंभ की गई है। जिसके तहत नगर निगम में विधिवत आवेदन कर अपने अवैध निर्माण नियमानुसार वैध करा सकते हैं। योजना का लाभ देने नगर निगम द्वारा अनाधिकृत निर्माण की जानकारी लेकर, नोटिस जारी किया जा रहा है, नोटिस उपरांत भी अवैध निर्माण वैध नहीं कराने पर शुक्रवार को सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल एवं निगम का नजूल अमला अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते स्टेडियम रोड में अवनीत कौर द्वारा अवैध निर्माण कर बनाए दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार हमालपारा में दिलीप पंजवानी द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए गए दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि उक्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील करते कहा कि अपने अवैध रूप से निर्मित आवास या प्रतिष्ठान वैध करा लें अन्यथा निगम प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
बलौदाबाजार, 11 मार्च। उपसंचालक कृषि विभाग बलौदाबाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस में मनाया गया। इस मौके विभाग में कार्यरत महिलाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज पुरूषों के बराबर कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है। साथ हर क्षेत्र में महिलाएं प्रगति कर रही है। अगर एक महिला ठान ले कि अच्छा कार्य करने की तो वह क्या नहीं कर सकती है सब जानते है कि महिलाओं को हर जगह पुरूषों के बराबर बराबर की हिस्सेदारी महिलाओं के लिए भी लागू किया गया है। इन्ही सकारात्मक विचारों के साथ कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि जोसेफ टोप्पो, हेड क्लर्क प्रमोदिनी एम्मानुएल, सहायक सांख्यिकी अधिकारी अर्चना बघेल, भृत्य अंकिता श्रीवास्तव, अनुसुईया यदु एवं अन्य स्टाफगण भी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी। संस्कृति विभाग के सभागार में संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से लोकधारा छत्तीसगढ़ लोककला समिति के द्वारा दो दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार श्रीवास्तव सहायक निदेशक कार्यक्रम दूरदर्शन रायपुर अध्यक्षता डॉ. सुरेश शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।
अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शाल देकर किया। तत्पश्चात अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव ने कहा कि- होली का त्योहार पूरे देश में अपने ढंग से मनाया जाता है, मंै दूरदर्शन का कार्यक्रम निदेशक हूँ तो मेरी जिम्मेदारी बनती है कि मै छत्तीसगढ़ के लोक-पर्व, तीज त्योहारों को दूरदर्शन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाऊं।
छत्तीसगढ़ में होली पर व्याख्यान वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशी राम वर्मा ने दिया। वरिष्ठ लोक कलाकार राकेश तिवारी, किशन सोनी, संजय देवांगन, भगवती साहू, गिरधारी विश्वकर्मा एवं बी. एल. कुर्रे ने फाग गीत गाकर समा बांधा।
द्वितीय दिवस में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शैलेस फाय कार्यलय प्रमुख (क्षेत्रीय प्रदर्शनी अधिकारी केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार रायपुर), अध्यक्षता बी. एल. कुर्रे, विशेष अतिथि गोपा सन्यालन शास्त्रीय संगीत कला साधक एंव डॉ. हर्षा शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति रही। इन्हें पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात गोपा सन्याल ने गीत गाकर समा बांधा।
आकाश ने फाग गीत पर आलेख प्रस्तुत किया। पप्पु चन्द्राकर और घेवर यादव ने हास्य प्रहसन प्रस्तुत किया। दोनों दिन कार्यक्रम में रायपुर के कलाप्रेमियों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कलाकार महेश वर्मा ने किया आभार लोकधारा के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने किया ।
अब तक 26 हजार से अधिक मरीज हुए हैं लाभांवित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 11 मार्च। जिला अस्पताल बलौदा बाजार में स्थापित फिजियोथैरेपी यूनिट मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। जोड़ो, हड्डियों के दर्द सहित विभिन्न प्रकार की सर्जरी के पश्चात आवश्यक फिजियोथैरेपी की निशुल्क सुविधा जिला अस्पताल में होने के कारण मरीजों को महंगे प्राइवेट उपचार हेतु नहीं जाना पड़ता जिससे उन्हें काफी सुविधा हो रही है।
अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा फिजियोथेरेपी यूनिट में टेंस मशीन, आईएफटी मसल्स स्टिम्युलेटर, ट्रेक्शन मशीन, एसडब्ल्यूडी, अल्ट्रासाउंड थेरेपी, स्टैटिक बाइसिकल ,कॉर्डीसेफ़ चेयर जैसी आधुनिक मशीनें स्थापित की गई हैं जिससे फिजियोथैरेपी यूनिट सफलतापूर्वक मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है । यहां डॉक्टर मुक्तानंद साहू फिजियोथैरेपिस्ट के रूप में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं इसके साथ ही दो सहायक भी नियुक्त हैं।
फिजियोथैरेपी यूनिट के फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर मुक्तानंद साहू ने बताया कि, यूनिट में जोड़ों का दर्द ,गठिया वात, नसों का दबना ,बच्चों में जन्मजात विकृति एवं मंदबुद्धि , रीढ़ की हड्डी में दर्द, गले में अकडऩ, साइटिका ,किसी ऑपरेशन के पश्चात अंग में कड़ापन जैसी आवश्यक फिजियो थेरेपी सेवाएं मरीजों को प्रदान की जाती हैं । इसके साथ ही कुष्ठ के ऐसे मरीज जिनके हाथ पैर में कड़ेपन की विकृति होती है उन्हें भी ठीक किया जाता है। यह यूनिट वर्ष 2018 से जिला अस्पताल के कक्ष क्रमांक 18 में कार्यरत है। शुरुआत में औसतन 8 से 10 मरीज प्रतिदिन यूनिट में आया करते थे जो अब बढक़र 20 से 25 औसतन हो गए हैं । इससे फिजियोथैरेपी यूनिट की लोकप्रियता का अनुमान लगाया जा सकता है। वर्ष 2018 से अब तक 26,614 मरीज इस फिजियोथेरेपी यूनिट का लाभ ले चुके हैं। विमला पटेल आयु 53 वर्ष बलौदा बाजार की निवासी हैं उन्होंने बताया कि वह 4 साल से कमर दर्द से परेशान थीं इस फिजियोथैरेपी यूनिट में 3 माह का उन्होंने निशुल्क सेशन लिया और वर्तमान में वह ठीक हो चुकी हैं ।
इसी प्रकार 7 वर्षीय पुनेश्वर सेरेब्रल पाल्सी से पीडि़त बच्चा है जिसका हाथ नहीं उठता था, पिछले 2 माह से फिजियोथैरेपी यूनिट में इलाज लेने से सुधार होने लगा है। ऐसे ही 2 वर्ष की कृतिका प्रजापति शुरुआत में स्वयं से बैठ नहीं पाती थी माता-पिता द्वारा बच्ची का फिजियोथैरेपी यूनिट में इलाज लेने से अब वह बैठने लगी है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम पी महिस्वर ने बताया कि शासन द्वारा फिजियोथैरेपी यूनिट के संचालन हेतु आधुनिक मशीनों एवं कुशल चिकित्सकीय स्टाफ की नियुक्ति से इसका लाभ आम जनता को मिल रहा है जो की पूरी तरह से नि:शुल्क है ।
निजी संस्थाओं में फिजियोथैरेपी काफी महंगा होता है ऐसे में अस्पताल में उपलब्ध सुविधा का मरीजों को अधिकतम लाभ लेना चाहिए।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
शुक्रवार को नीलामी में समय पर खरीददार उपस्थित नहीं हुए
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। किसानों को उनके धान का करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपए भुगतान नहीं करने वाले राइस मिलर तेज प्रकाश चंद्राकार उर्फ तेजा की संपत्ति की नीलामी कल निर्धारित समय शुरू हुई लेकिन समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने से अब यह नीलामी आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे से होगी? अब की बार नीलामी की प्रक्रिया ग्राम साराडीह स्थित महामाया एग्रोटेक व सांई कृपा राईस मिल में ही होगी। यह वह संपत्ति है जिसकी नीलामी के बाद शासन-प्रशासन नीलाम के पैसे को किसानों को जारी करने वाले हैं। इसके साथ ही तेजा के ग्राम बनसिवनी स्थित 11 एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी।
नीलामकर्ता अधिकारी प्रेमुलाल साहू तहसीलदार महासमुंद, रविन्द्र काले नायब तहसीलदार महासमुंद, हल्का पटवारी संतोष कुमार सोनी, सचिव कृषि उपज मंडी समिति महासमुंद कमल नारायण ध्रुव, ग्राम पंचायत साराडीह के सरपंच साजन यादव, जिला पंचायत सदस्य एवं किसान भुगतान संघर्ष समिति के संयोजक जागेश्वर जुगनू चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के संयोजक मंडल सदस्य तेजराम विद्रोही, भुगतान अप्राप्त किसानों रूपन लाल चन्द्राकर, भारत चन्द्राकर, सुरेश चन्द्राकर, पवन चन्द्राकर, खोमन सिन्हा, बिशहत चन्द्राकर, जवाहर चन्द्राकर, कौतुल मणि चंद्राकर, बंशी साहू, गोवर्धन चन्द्राकर, खिलावन यादव आदि की उपस्थिति में किसानों को भुगतान हेतु बकाया भुगतान राशि 1 करोड़ 61 लाख 75 हजार 282 रुपए की वसूली हेतु न्यायालय के आदेशानुसार 10 मार्च को साराडीह पंचायत भवन में सुबह 12 बजे नीलामी की कार्रवाई शुरू की गई थी। कुल राशि की 10 प्रतिशत अमानत राशि जमा करने का निर्धारित समय दोपहर 2 बजे रखी गई थी परंतु निर्धारित समय पर खरीददार उपस्थित नहीं होने पर नीलाम की प्रक्रिया आगामी 17 मार्च को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
नीलामकर्ता अधिकारी एवं तहसीलदार महासमुंद प्रेमुलाल साहू ने बताया कि ग्राम साराडीह में स्थित महामाया एग्रोटेक का निर्मित गोदाम 3668.80 वर्गमीटर व खाली भूमि एवं सांई कृपा राईस मिल का निर्मित गोदाम 775.44 वर्गमीटर है। परिवर्तित भूमि रकबा 1.21 हेक्टेयर है। सभी का आधार मूल्य 1 करोड़, 64 लाक, 46 हजार 268 रुपए रखी गई है। दोनों फर्म महासमुंद बरोडा बाजार मुख्य मार्ग से लगा हुआ है।
इसी प्रकार ग्राम बनसिवनी स्थित 11एकड़ कृषि भूमि की भी नीलामी होगी जिसका आधार मूल्य 37 लाख, 23 हजार 720 रुपए रखी हुई है। इच्छुक खरीददार 17 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत साराडीह में उपस्थित होकर आधार मूल्य का 10 प्रतिशत राशि चेक अथवा नगद के रूप में जमा कर नीलाम प्रक्रिया में भाग ले सकता है।
जिनके नाम पर बोली कटेगी वह कुल मूल्य का 15 प्रतिशत राशि नगद अथवा चेक जमा कर सुरक्षित रख सकते हैं। नीलाम से 15 दिन के भीतर उसकी रजिस्ट्री की जाएगी। उस समय बाकी 75 प्रतिशत राशि जमा करना होगा।
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 11 मार्च। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए महाअभियान चलाया जा रहा है। निगम क्षेत्र में अवाारा घूमने वाले मवेशियों से किसी को परेशानी न हो इसे देखते हुए भिलाई निगम की टीम सभी जोन क्षेत्रों में तिथि वार आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चला रही है। अभियान के तहत सप्ताहभर में 78 आवारा पशुओं को पकड़ कर गौठान भेजा गया है।
आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए आयुक्त रोहित व्यास ने निर्देश दिए हैं। रोका छेका अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रहे हैं। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे गौठान में छोड़ा जा रहा है।
भिलाई निगम की टीम मुख्य रूप से शहर के सभी मार्केट क्षेत्र तथा अंदरूनी क्षेत्र की सडक़ों के किनारे घूमने वाले मवेशियों को टारगेट करते हुए पावर हाउस मार्केट, सर्विस रोड तथा जीई रोड के किनारे चलने वाले आवारा मवेशियों के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई कर रहे हैं।
बीते सप्ताह भर से चल रहे विशेष अभियान में निगम क्षेत्र के सभी वार्डों से आवारा मवेशी पकडऩे रूट चार्ट बनाकर कार्य कर रहे है। मार्केट क्षेत्रों में भी आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान चलाया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है।
इसी के तहत भिलाई निगम क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकडऩे के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए निगम की टीम दो काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है, नगर निगम के अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।