दुर्ग

132 केव्ही पाटन की विद्युत सप्लाई 22 को रहेगी बाधित
21-Jul-2022 3:42 PM
132 केव्ही पाटन की विद्युत सप्लाई 22 को रहेगी बाधित

दुर्ग, 21 जुलाई। शुक्रवार को ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा 220 केव्ही सबस्टेशन डोमा रायपुर में अतिआवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। जिसका प्रभाव दुर्ग जिले के 132 के।व्ही। पाटन उपकेंद्र को भी होगा। जिसके कारण 132 के।व्ही। पाटन की इनकमिंग सप्लाई पूर्णत: चार घंटे बाधित रहेगी। अत: 132 केव्ही पाटन से निकलने वाली समस्त 33 केव्ही फीडरों से संबंधित ग्रामों में उक्त दिनांक को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। ज्ञात हो कि 132 केव्ही उपकेंद्र पाटन से निकलने वाली सभी 33/11 केव्ही उपकेंद्रों यथा पाटन, सोनपुर, अमलेश्वर, ग्रीन अर्थ, जामगांव (एम), तर्रा, रानीतराई, केसरा, सेलूद एवं इन क्षेत्रों में विद्यमान उच्चदाब उपभोक्ता एवं संबंधित ग्रामों में विद्युत आपूर्ति चार घंटे   प्रभावित रहेगी। आवश्यकतानुसार समय परिवर्तन किया जा सकता है। इसी बीच डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उक्त अवधि में आवश्यक रखरखाव कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news