सरगुजा

उप मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद हरकत में आए अफसर
24-Jul-2023 8:33 PM
उप मुख्यमंत्री के कड़े तेवर के बाद हरकत में आए अफसर

जन चौपाल में आई समस्याओं का निराकरण 12 घंटे में ही हुआ शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,24 जुलाई।
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कड़े तेवर से जनचौपाल में आई समस्याओं  का निराकरण 12 घण्टे में ही शुरू हो गया।

उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव की जन चौपाल रविवार शाम बौरीपारा के सामुदायिक भवन में लगी थी। मेयर डॉ अजय तिर्की, श्रम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष शफ़ी अहमद,जोन प्रभारी अरविंद सिंह गप्पू,सेक्टर प्रभारी रजनीश सिंह भी साथ थे।

यहां वार्ड के लोगों ने बिजली,पानी, नालियों की सफाई, वार्ड 22 के हमर क्लिनिक में मरीजों के लिए शेड निर्माण जैसी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। 
उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने वहां मौजूद सरकारी अमले को तत्काल समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशत किया।

 उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर आज ही सीजीएमएससी के अधिकारियों ने हमर क्लिनिक में शेड निर्माण की प्रकिया शुरू कर दी। जल निकासी के लिए बड़े नाले की सफाई का काम नगर निगम ने शुरू कर दिया। विद्युत विभाग का अमला क्षेत्र में  लो वोल्टेज  से निपटने ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने सर्वे कर चुका है।एक दो दिन में ही ट्रांसफार्मर बदलने की बात बिजली विभाग के अधिकारियों ने कही है।

 बैठक में रजनीश सिंह, संतोष सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, अमित जयसवाल,विकल झा, राजन सिंह, एकलव्य सिंह, उत्तम राजवाड़े,आर एस जैस्वाल, प्रिंस , चुनमुन तिवारी, रफीक अंसारी, सत्येंद्र जयसवाल, रवि जायसवाल, मनोज पाठक,वैभव पांडे, अशोक जयसवाल,राहुल सोनी, संपूर्ण जयसवाल, प्रिंस गुप्ता, दिनेश गुप्ता, विकास केसरी, केदार यादव, मिथुन सिंह, संजर नवाज, रेहान अली, रंजन शर्मा, लोकेश पासवान, बच्चा अंसारी, रमन जायसवाल, सतीश सिंह, नीरु बाबरा, पवन सिंह, सानू जैस्वाल आदि  शामिल थे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news