सरगुजा

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के निर्देश के बाद बांकी जलाशय की सफाई शुरू
24-Jul-2023 8:36 PM
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के निर्देश के बाद बांकी जलाशय की सफाई शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 जुलाई।
वर्षा नहीं होने के कारण अंबिकापुर के बांकी जलाशय में पानी कुछ ही दिन शेष रहने की खबर के बाद उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा अम्बिकापुर में बांकी डैम में निरीक्षण बाद नगर निगम,पीएचई, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने युद्ध स्तर पर बाकी जलाशय का सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया है।

बांकी बांध के जिस दरवाजे से अंबिकापुर के तकिया फिल्टर प्लांट में पानी पहुंचता है वहां कई फिट मलवा जमा हो जाने के कारण पानी का प्रवाह वह प्रेशर ठीक तरीके से तकिया फिल्टर प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा था।उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उक्त विभागों ने सफाई कार्य प्रारंभ कर अंबिकापुर नगर के लोगों को जल संकट से उभारने युद्ध स्थल पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके अलावा बांकी जलाशय में अलग-अलग पैकेट में जहां जल एकत्रित है इसे भी समतल कर तकिया फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर नगर में बांकी जलाशय में शहरवासियों के लिए 8 से 10 दिन का पानी ही शेष बचा है। क्षेत्रवासियों के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने उपमुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने स्वयं पहुंचकर यहां जल स्तर की स्थिति का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री सिंहदेव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्तमान में वर्षा की स्थिति चिंताजनक है, ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना आवश्यक है। इस हेतु बांध में पानी की सप्लाई के लिए आवश्यक मशीनें लगाकर ड्रेजिंग करके पानी को स्लुस गेट तक डायवर्ट करें, ताकि सप्लाई ना रुके और पर्याप्त मात्रा में लोगों तक पहुंचे। इसके साथ ही आगे भी यदि वर्षा नहीं होती है तो जल आपूर्ति हेतु वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

पीएचई एवं जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बांध की जल भराव क्षमता 18.42 मिलियन घन मीटर है, 621.80 मीटर तक पानी भरा जा सकता है। वर्तमान में यहां 0.51 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है, यहां से निगम क्षेत्रों तक 0.283 क्युमेक्स पानी की सप्लाई रोजाना की जा रही है। सप्लाई हेतु यहां स्लुस गेट के माध्यम से पानी नहर में छोड़ा जा रहा है, यह पानी तकिया स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेजा जाता है। यहां से निगम क्षेत्रों में जलापूर्ति हेतु टंकियों में पानी सप्लाई किया जाता है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news