महासमुन्द

गरीबों का आवास रमन सिंह ने छीना-राशि
29-Aug-2023 2:23 PM
गरीबों का आवास रमन सिंह ने छीना-राशि

महासमुंद,29अगस्त। कांग्रेस पर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही भाजपा पर महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग का कटाक्ष है कि पूर्ववर्ती भाजपा की डॉ. रमन सिंह की सरकार में 2011 के सर्वे के अनुसार राज्य के 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों को पीएम आवास मिलना था। तब श्री सिंह ने सिर्फ  ढाई लाख आवास निर्माण कर लाखों गरीबों के साथ धोखा किया था। भाजपा सरकार में 20 लाख फर्जी राशन कार्ड बनाकर गरीबों का 36 हजार करोड़ का अनाज डकारा लिया गया।

जारी विज्ञप्ति में आगे कहा कि शौचालय निर्माण में भारी फर्जीवाड़ा किया गया। छग के करीब 15 लाख घरों को उन्नत शौचालय के अधिकार से वंचित कर दिया गया। केन्द्र की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रमन सरकार ने 4 हजार करोड़ की राशि शौचालय निर्माण के नाम पर खर्च कर दी। लेकिन इससे 15 लाख लोगों को कोई लाभ नहीं मिला। भाजपा सरकार का मुख्य कार्य ही फर्जीवाड़ा कर कमीशनखोरी करना था। सरकार के कार्यकाल में पनामा घोटाला, प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, चांवल घोटाला जैसे कई घोटाले हुए हंै। खुद भाजपा भ्रष्टाचार करती है और आरोप कांग्रेस पर लगाती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news