महासमुन्द
बाल संस्कार शाला का आयोजन
29-Aug-2023 3:05 PM
महासमुंद, 29 अगस्त। शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला स्टेशनपारा में बाल संस्कार शाला का आयोजन गायत्री परिवार के सहयोग से किया गया। जिसमें शाला के बच्चों को सभी 16 संस्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया। उक्त कार्यक्रम मे मिडिल स्कूल के प्रधानपाठक सुशील शर्मा, गायत्री परिवार से धनी राम चक्रधारी, भूखन साहू, शाला शिक्षिका नीलिमा गुप्ता, गीता गोहिया, विनीता चंद्राकर, शाहीन मुमताज, दिव्या वर्मा, कंप्यूटर शिक्षक वेदप्रकाश पटेल उपस्थित थे। उक्त जानकारी शाला के शिक्षक खगेंद्र तारक ने दी है।