महासमुन्द

महासमुंद लोस के लिए अभी से दावेदारी कर रहे पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर
19-Dec-2023 3:38 PM
महासमुंद लोस के लिए अभी से दावेदारी कर रहे पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,19 दिसंबर। पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर महासमुंद लोकसभा के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। सोशल मिडिया और निजी तौर पर लोकसभा क्षेत्र महासमुंद के लिए उनका बायोडाटा वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने अपनी परिवारिक पृष्ठभूमि के अलावा राजनीतिक क्षेत्र की गतिविधियों का उल्लेख किया गया है। उनके बायोडाटा में बताया गया है कि 2023 की विधानसभा में महासमुंद एवं उत्तर रायपुर की जवाबदारी थी, जिसमें भाजपा को जीत मिली। भाजयुमो किसान मोर्चा में लगातार वर्षों तक प्रदेश पदाधिकारी के रूप में सेवा करने का अवसर मिला। इसके साथ ही 2001 से अब तक प्रदेश में अनेक आंदोलनात्मक गतिविधियों सक्रिय भूमिका निभाया। कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक आंदोलन में पुलिस लाठी चार्ज में हाथ टूटने और पैर के लिंगामेंट डैमेज हुआ था। आंदोलन में उनके खिलाफ  कांग्रेस सरकार द्वारा अनेक केस दर्ज किए हंै।

 वर्ष 2003 से 2008 तक विधायक रहे और छग शासन में मुख्यमंत्री से संबंधित राज्यमंत्री एवं संसदीय सचिव रहे। 2009 से 2015 तक प्रदेश महामंत्री, किसान मोर्चा, 2020 में भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य व महासमुंद जिला कोर समिति के अलावा नगर पालिका महासमुंद में नेता प्रतिपक्ष, 2013 से 18 में विधानसभा प्रत्याशी रहे।

सामाजिक गतिविधियों में 1992 से गौरव गरिमा शिक्षण समिति द्वारा संचालित अमृत बाई हाईस्कूल के अध्यक्ष हैं। श्री चंद्राकर कुर्मी समाज के अनेक पदों पर भी रहे हंै। अभी विधानसभा निर्वाचन में मिली भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी के चेहरे पर लोकसभा की वैतरणी पार करने के लिए अनेक दावेदार यहां मौजूद हैं। जातिगत समीकरण के हिसाब से लोकसभा में टिकट का वितरण भाजपा करते रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news