महासमुन्द

भजन कीर्तन के साथ निकाली कलश यात्रा
28-Dec-2023 3:31 PM
भजन कीर्तन के साथ निकाली कलश यात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 दिसंबर। महासमुंद नगर के हृदय स्थल पर स्थित श्री राम मन्दिर प्रांगण में राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र अयोध्या धाम से आए हुए पूजित अक्षत, पत्रक एवं नवनिर्मित भव्य राममंदिर छायाचित्र का वितरण किया गया। राम भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली।

इस धार्मिक आयोजन पर नगर पुरोहित पं.पंकज तिवारी की अगुवाई में राम मंदिर के मुख्य पुजारी नारायण दास वैष्णव, सुरेन्द्र महाराज व अन्य पुरोहितों, कारसेवकों एवं आए हुए समस्त रामभक्तों ने  स्वस्ति वाचन किया। मंगलाचरण उपरांत मंगलमयी पुण्य कार्य के निर्विघ्न संपन्नता हेतु नगर में विराजमान समस्त देवी देवताओं का आह्वान,पूजन एवं शान्ति पाठ किया गया।

  पश्चात सभी वार्डों एवं मंडलों से आए राम कलश का पूजन, राम स्तुति, आरती उपरांत सामग्री का वितरण किया गया। आनंदमयी वातावरण में टोलियों द्वारा भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण कर कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर नगर के सभी वार्डों ंसे व विकासखंड के सभी मंडलों से राम भक्त हजारों की संख्या में पहुंचे थे। कार्यक्रम में गांव-गांव से आए भजन कीर्तन की टोली एवं महिला मंडल समिति भजन प्रस्तुत करने पहुंचे थे। प्रसाद वितरण के साथ का कार्यक्रम समापन हुआ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news