महासमुन्द
महासमुंद, 29 दिसंबर। सरायपाली शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी के भोई के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी हेमलता पटेल, सहायक नोडल अधिकारी राज किशोर पटेल एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. राधेश्याम पटेल के निर्देशन में विकसित भारत 2047 की थीम पर रंगोली और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली के प्रतिभागियों ने विकसित भारत 2047 के संदर्भ में अपनी भूमिका, महिला सशक्तिकरण, लोकतंत्र, टेक्नोलॉजी, आत्मनिर्भर भारत, शक्तिशाली राष्ट्र,युवा कौशल, वैज्ञानिक शोध, क्षमता और नवाचार के बारे में रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित किये।
बच्चों ने भारत की बढ़ती लोकप्रियता और शक्ति को बहुत ही सुन्दर कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आरती पटेल, द्वितीय मनीषा स्वांई और तृतीय स्थान पर पायल साहू रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक दीपक कुमार और शिप्रा प्रधान थे। इसी तरह विकसित भारत 2047 के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में कुल 32 प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रथम पंकज निराला, द्वितीय जितेंद्र साहू और तृतीय स्थान पर नमेश कुमार डडसेना रहे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक देवेन्द्र कुमार मांझी, खिरोद डडसेना और नरेश कुमार जगत थे। सभी प्रतिभागियों में विजेता को महाविद्यालय की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।