महासमुन्द

मकर सक्रांति इस बार 15 को
01-Jan-2024 4:43 PM
मकर सक्रांति इस बार 15 को

महासमुंद, 1 जनवरी। ज्योतिषविदों के अनुसार इस साल 14 के बजाय 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव 14 जनवरी की रात 2 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। फलस्वरूप इस बार 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। नगर पं. पंकज तिवारी के अनुसार 15 जनवरी को प्रात: से ही पुण्य काल प्रात: 7.15 बजे से शुरू हो जाएगा।

अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता रहा है। कहा जाता है कि इस दिन से दिन बड़े होने लगते हैं। जबकि रातें छोटी होने लगती हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news