महासमुन्द

जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद
04-Jan-2024 2:21 PM
जयंती पर सावित्रीबाई फुले को किया याद

महासमुंद, 4 जनवरी। सिरपुर में सम्राट अशोक क्लब ने सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई। जिसमें एसपी बिलासपुर संतोष सिंह ने कहा कि सावित्री बाई फुले शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रथम महिला थीं। उन्होंने शिक्षिका सवित्री बाई फूले के योगदान व जनमानस में शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ मौर्य ने महिलाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर हिस्सा लेने कहा। नेपाल से आए डॉक्टर केशव मान शाक्य ने भारत व नेपाल के रिश्ते में कड़ी के रूप में तथागत बुद्ध के उपदेशों को इंगित किया और सिरपुर को प्रमुख स्थल बताया।

 सिरपुर में महानदी के तट पर सम्राट अशोक क्लब ने सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सम्राट अशोक क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीनानाथ मौर्य ने महिलाओं व शिक्षा के क्षेत्र में आगे आकर हिस्सा लेने कहा। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर केशव मान शाक्य नेपाल से आये थे। उन्होंने भारत व नेपाल के रिस्ते में कड़ी के रूप में तथागत बुद्ध के उपदेशों को इंगित किया। डॉक्टर वीर बहादुर महतो कार्यक्रम में नेपाल से आये थे। उन्होंने अशोक महान को दुनिया के वर्तमान समय के 13 देशों ंका राजा बताया।

 संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में ंसवित्री बाई फूले के योगदान व जनमानस में शिक्षा की आवश्यकता को परिभाषित किया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों रायगढ़, बलोदा बाजार, रायपुर, भिलाई, दुर्ग, अंबिकापुर, पेंड्रा, मरवाही, चांपा, जांजगीर,बलोदा बाजार,भाटापारा,बालोद से लोग आए थे।

 इस दौरान एक झांकी निकाली गयी जिसमें भारत का राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह सम्राट अशोक महान का राज चिन्ह जनमानस के लोग अपने सिर पर धारण करके चल रहे थे। विश्व शांति और शिक्षा के परिपेक्ष में इस कांफ्रेंस के माध्यम से विद्धानों, इतिहासकारों ने शिक्षा व विश्वशांति का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्राट अशोक क्लब के प्रदेश अध्यक्ष जीवनदीप सिंह ने किया। उन्होंने बुद्ध के सिरपुर आने की प्रमाणिकता सिद्ध की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news