महासमुन्द

पौने 4 लाख का धान जब्त, ओडिशा से खपाने ला रहा था
05-Jan-2024 3:22 PM
पौने 4 लाख का धान जब्त, ओडिशा से खपाने ला रहा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 जनवरी।
महासमुंद जिले में ओडिशा से अवैध धान की तस्करी पर कार्रवाई कर जब्ती का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने पलसापाली अंतरराज्यीय जांच चौकी के पास कंटेनर से 380 पैकेट 174 क्विंटल धान जब्त किया है। 

थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि खरीफ  फसल की धान खरीदी शुरू होने के पहले ही कोचिया और धान दलाल सक्रिय हैं और लगातार धान खपाने के प्रयास में हैं। जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन पर कड़ी रणनीति बनाई है। इस बार सीमा पार से अधिक धान आने आशंकाओं को देखते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने ओडिशा सीमा पर चौकसी रखने निर्देश दिए थे। 

मुखबिर से सूचना पर अंतरराष्ट्रीय पलसापाली जांच चौकी पास एक कंटेनर से धान भरकर आते देखकर रोका गया। पुलिस ने कंटेनर के चालक और उनके साथी से नाम पता पूछा। दोनों ने अपना नाम किशोर गोरले उम्र 46 वर्ष, माहुरझरी थाना कनबेसर और नीलेश उम्र 36 वर्ष थाना कमलेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र निवासी बताया है। 

पुलिस द्वारा कंटेनर की जांच की जो अंदर 380 बोरों में धान पाया, जो 174 क्विंटल था। जिसकी किमत 379842 रुपए बताया जा रहा है। 
अवैध धान परिवहन व बिक्री करने से संबंधित कागजात की मांग करने पर धान परिवहन संबंधित वैध कागजात नहीं होना बताया। जिसके संदेह पर कंटेनर वाहन जब्त कर कार्रवाई कर विवेचना में लिया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news