महासमुन्द

तीरंदाजी स्पर्धा: महासमुंद की नवलीन, युवराज, चांदनी प्रथम
01-Mar-2024 4:37 PM
तीरंदाजी स्पर्धा: महासमुंद की नवलीन, युवराज, चांदनी प्रथम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 मार्च।
प्रदेश स्तरीय सिटी ओपन तीरंदाजी सब जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश तीरंदाजी संघ तथा जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में 29 फरवरी को सुबह 10 बजे से बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में आयोजित किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश मुरारका ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा प्रदर्शन करके युवाओं को जमीनी स्तर से खेल भावनाओं को जागृत करना और तीरंदाजी स्पर्धा को एक नई मुकाम में आगे बढ़ाने का मदद करना है। 

महासमुंद जिले में खेल एवं युवा कल्याण, जिला तीरंदाजी संघ, खेलो इंडिया सेंटर के मार्गदर्शन व सानिध्य में यह दूसरी बार है जो महासमुंद जिला में तीरंदाज़ी प्रतियोगिता को आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि आलका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य, विशिष्ट अतिथि सौरव बग्गा, भूपेंद सिंह ठाकुर, जसराज बाला चंद्राकर, संजय मालवे, भारतीय तीरंदाजी संघ उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश मुरारका उपस्थित रहे। 

प्रतियोगिता में इंडियन राउंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान युवराज यादव खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय स्थान तोरण यादव बागबाहरा महासमुंद, तृतीय स्थान कमलेश साहू खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, इंडियन राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान चांदनी साहू खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुरए द्वितीय स्थान जया पहटिया बागबाहरा महासमुंद, तृतीय स्थान संगीता पन्ना खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, रिकर्व राउंड बालक वर्ग में प्रथम स्थान गीतेश यादव खेलों इंडिया सेंटर बिलासपुर, द्वितीय स्थान तरूण जांगडे साई सेंटर रायपुर, तृतीय स्थान संजय सोनवानी साई सेंटर रायपुर, रिकर्व बालिका वर्ग में प्रथम स्थान सत्यभामा साहू खेल अकादमी रायपुर, द्वितीय स्थान फलक यादव खेलो इंडिया सेंटर बिलासपुर, तृतीय स्थान शारदा विश्वकर्मा खेल अकादमी रायपुर, कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नवलीन कौर छाबड़ा बागबाहरा महासमुंद ने प्राप्त किया। 

विजेता खिलाडिय़ों को अतिथियों ने प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता को सफ़ल बनाने में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के अध्यक्ष डॉ.विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू,रिंकल बग्गा, पूर्णेंद्र चंद्राकर, मुकेश वेगड़े, हिरू साहू के अलावा हरप्रीत छाबड़ा, भोजराज, पिरित राम, ऋषि साहू का सहयोग रहा। प्रतियोगिता में शामिल सभी जिलों के कोच, मैनेजर और खिलाडिय़ों के रुकने हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news