महासमुन्द
आज रात शिव की विशेष पूजा-अभिषेक
08-Mar-2024 3:15 PM
महासमुंद, 8 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल मेगामार्ट परिसर में 8 मार्च को रात्रि 8 बजे से भगवान शिव की विशेष पूजा और अभिषेक कार्यक्रम आयोजित है। इसमें विशेष अनुष्ठान में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और उनकी पत्नी प्रिया सिन्हा शामिल होंगी। तैयारी में जुटे शिवभक्तों ने बताया कि देवाधिदेव महादेव को पूजा. अर्चना अभिषेक करने 108 युगल पति-पत्नी का पंजीयन किया जा रहा है। रात्रिकालीन महाशिवरात्रि पूजा अभिषेक 11 आचार्यों द्वारा कराया जाएगा। विधायक श्री सिन्हा ने कहा है कि श्रद्धालुओं से महाशिवरात्रि पूजा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें। आयोजन को भव्य बनाने श्रद्धालु व आयोजक मण्डल के लोग जुटे हुए हैं।