महासमुन्द

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच करीब 9 लाख क्विंटल धान अब भी खरीदी केंद्रों में
20-Mar-2024 3:16 PM
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच करीब 9 लाख क्विंटल धान अब भी खरीदी केंद्रों में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 मार्च।
जिले के कई स्थानों पर बिना मौसम बरसात जारी है। हालांकि आज सुबह से धूप है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटे तक जिले में येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। 

इसी बीच जानकारी मिली है कि जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में धान का उठाव नहीं हुआ है। धान भीगने की चिंता समितियों को सता रही है। धान का उठाव होने का मुख्य कारण डीओ नहीं कटना है। करीब 9 लाख क्विंटल धान अब भी खरीदी केंद्रों में ही है।  हालांकि सभी केंद्र प्रभारियों को धान की सुरक्षा के निर्देश दिए गए हंै। पानी भी कम ही गिरा है। फिर भी खुले में जमा धान के भीगने की आशंका है। 

मालूम हो कि इस साल जिले के 182 खरीदी केंद्रों में 112 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। खरीदी खत्म होने के डेढ़ माह बाद भी पूरे धान का उठाव नहीं किया गया है। हाल ही में कुछ डीओ कटा भी है तो मोटे धान का कटा है। जबकि सरना बड़ी मात्रा में केंद्रों में ही है। समितियां जल्द परिवहन करने की मांग कर रही हैं। पहले समितियों को सूखत की चिंता रही थी तो अब भीगने से पाखड़ की चिंता रही है। 

ज्ञात हो कि गरियाबंद बलौदाबाजार सहित कई जिले हैं, जहां मिलर्स ने धान में नमी या गुणवत्ता में कमी की वजह से खरीदी केंद्रों में धान वापस कर दिया है। 
डीएमओ राहुल ने इस मामले में कहा कि समितियों को धान को तिरपाल से ढंकने कहा गया है। बचे हुए धान का भी जल्द उठाव हो जाएगा।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news