महासमुन्द

जमीन विवाद पर वृद्ध की हत्या , 2 गिरफ्तार
29-Apr-2024 2:33 PM
 जमीन विवाद पर वृद्ध की हत्या , 2 गिरफ्तार

महासमुंद,29 अप्रैल। ग्राम बिजराभांठा में जमीन विवाद पर वृद्ध की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना अनुसार दो व्यक्तियों ने एक वृद्ध पर गैंती से वार कर दिया था, जिससे वह गंभीर नहीं रूप से घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की बहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्या अपराध कायम किया और कुछ घण्टों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

बसना थाना से मिली जानकारी अनुसार ग्राम बिजराभांठा निवासी दीपांजली पति युवराज बरिहा ने रिपार्ट दर्ज कराई कि गांव में उनके घर से लगकर मुरली यादव, किरीत राम यादव का मकान है। उसके ससुर गनपत बरिहा (55 वर्ष) के चाचा जगत सिंह बरिहा का कोई बेटा नहीं है, जिसके कारण उनकी देखरेख व पालन. पोषण वे लोग ही कर रहे हैं। जगत सिंह बरिहा के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। जिसका मकान निर्माण रिपोर्टकर्ता के ससुर अपनी निजी भूमि पर करवा रहे हैं। 

मकान के लिए वे दीवार खड़ी कर चुके थे। तभी 27 अप्रैल को गांव के मुरली यादव व किरीत यादव उक्त प्रधानमंत्री आवास के निर्माणाधीन स्थान को अपना जमीन बताकर दीवार को तोडऩे लगे। इसे देखकर उसके ससुर गनपत ने मना किया तो दोनों ने उनके साथ अश्लील गाली गलौज कर लड़ाई झगड़ा किया और प्रार्थिया के सामने ही मुरली यादव ने जान से मारने की बात कहते हुए अपने हाथ में रखे गैंती से उसके ससुर के सिर के पिछले हिस्से में वार कर दिया।  हमले से उसका ससुर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के तत्काल बाद इसकी जानकारी सरपंच पति लालचंद अग्रवाल ने भी पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी अमित शुक्ला, उप निरीक्षक असर अली व उनकी टीम घटना स्थल रवाना हुई। कुछ ही घण्टों के भीतर हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ  धारा 302, 34 के तहत अपराध कायम कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news