रायपुर

धमतरी-गरियाबंद तक बढ़ा मानसून
20-Jun-2024 8:00 PM
धमतरी-गरियाबंद तक बढ़ा मानसून

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। दक्षिण पश्चिम मानसून गुरुवार को धमतरी गरियाबंद, नांदगांव और दुर्ग के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ गया है। और अगले 2-3 दिनों में इसके उत्तर की ओर बढऩे के आसार हैं।

वहीं मौसम विभाग ने दोपहर तीन बजे तक के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक सरगुजा सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर,कोरिया,एमसीबी, कोरबा, बिलासपुर जीपीएम,रायगढ़ धमतरी गरियाबंद में तेज आंधी गरज चमक के साथ बारिश होगी। इस दौरान आंधी 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होगी।

इससे पहले बुधवार द्न ढलते ही राजनांदगाव और  जगदलपुर में भी तेज बारिश हुई। और देर रात तक  पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत है।दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम और इस्लामपुर है। मानसून को आगे बढऩे के लिए अनुकूल परिस्थितियों बनी हुई है, अगले दो से तीन दिनों में मानसून प्रदेश के कुछ और हिस्से में पहुंचने की संभावना है।अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवा की गहराई से बढऩे की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में वर्षा की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

एक उपरि हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर  5.8 द्मद्व ऊंचाई तक विस्तारित है ।प्रदेश में कल 20 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है।प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news