महासमुन्द

केन्द्र ने न बारदाना उपलब्ध कराया, न पैसे, पुरंदेश्वरी झूठ बोल रही-चंद्रशेखर
07-Jan-2021 3:46 PM
केन्द्र ने न बारदाना उपलब्ध कराया, न पैसे, पुरंदेश्वरी झूठ बोल रही-चंद्रशेखर

कहा- वादे को जुमला बनाना भाजपा की प्रवृत्ति में है, हम देश सेवा करते हैं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमन्द, 7 जनवरी।
महासमुन्द पे्रस क्लब में आयोजित वार्ता में विधायक विनोद चंद्राकर,कांग्रेस के दिग्गज चंद्रशेखर शुक्ला, जिला अध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर सहित तमाम पदाधिकारियों ने धान खरीदी पर भाजपा की नीतियों का विरोध किया और कहा कि भाजपा नेता लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। किसानों के हित में ठोस काम करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा झूठा प्रचार कर रही है। मोदी सरकार के तीन काले कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान लम्बे समय से आंदोलन कर रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां 20 लाख से अधिक किसानों से 54 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। बारदाने की खरीदी केन्द्र  सरकार की जिम्मेदारी होती है और राज्य सरकार पर आरोप लगाकर वह इससे बचना चाहती हैं। भाजपा कांग्रेस पर क्या आरोप लगाएगी, कांग्रेस ने तो अपने 75 फीसदी वादे पूरे कर दिए। भाजपा बताए कि कितने  वादे पूरे हुए। भाजपा किसानों के हितैषी होने का घडिय़ाली आंसू बहाती है। चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि केन्द्र ने न बारदाना उपलब्ध कराया न पैसे, पुरंदेश्वरी झूठ बोल रही है। 

डी पुरंदेश्वरी के बयान कि कांग्रेस ने केन्द्र से लिए रुपए किसानों को जारी नहीं किए पर उन्होंने कहा कि उसे झूठ बताया गया है, इसलिए झूठ बोल रही है। उसका भाजपा में कोई नेतृत्व नहीं है। उन्हें भ्रमित किया जा करहा है। वादे को जुमला बनाना भाजपा की प्रवृत्ति में है, हम देश सेवा करते हैं। जिन जिन राज्यों में कांग्रेस सत्तारूढ़ है, वहां केन्द्र सरकार लोगों को सता रही है। वह काग्रेस के विधायकों को बरगलाने का काम कर रही है है ताकि उइन राज्यों में भी वह राज कर सके लेकिन छत्तीसगढ़ में उनके मंसूबे को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। यहां राज्य सरकार बहुत बढिय़ा तरीके से शासन कर रही है।

 किसानों और मजदूरों का सम्मान कर रही है। भाजपा का शासनकाल छत्तीसगढ़ में आपदा से कम नहीं था। उसने किसानों के पानी को उद्योगपतियों को बेचा। 20 लाख किसानों को कर्जदार बनाया। छत्तीसगढ़ के खजाने पर 41 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई। जिसका कांग्रेस सरकार ब्याज चुका रही है। धान और चावल घोटाला भाजपा सरकार की ही देन है। कांग्रेस सरकार का भाजपा से सवाल है कि उपार्जन हेतु लगभग 3.50 लाख गठान की मांग पर केवल 1.45 लाख गठान नये बागदाने ही उपलब्ध कराया है, शेष बारदाना क्यों उपलब्ध नहीं काराया जा रहा है। 

प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेसियों ने दो टूक कहा है कि भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी गलत बयान दे रही है कि केन्द्र ने 9 हजार करोड़ का अग्रिम भुगतान किया है। केन्द्र ने कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया है। राज्य सरकार मार्कफेड के माध्यम से भुगतान कराती है। इस साल भी 16 हजार करोड़ ऋण लेने की योजना है। इसमें केन्द्र सरकार का न अनुदान है और न सहायता। छत्तीसगढ़ से 60 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने का कमिटमेंट कर 24 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की अनुमति प्रदान करता है। भाजपा का यह किसान विरोधी कृत्य है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news